बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेसेस में से एक सारा अली खान ने बेहद ही कम समय में अपने लिए बॉलीवुड में एक अलग ही जगह बना ली हैं। उनकी नायाब एक्टिंग और खूबसूरत अदाए ऐसी हैं कि किसी को भी अपना बना ली। और इन्ही सब कामयाबियों के साथ सारा ने पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया हैं जिसमे पहले दिन उन्होंने अपने रॉयल लुक के साथ सबको अपना दीवाना बना दिया। जिसके बाद अब उनके दूसरे दिन की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

खूबसूरत एक्ट्रेस सारा अली खान इस वक्त कान्स में अपने जलवे बिखेर रही हैं। सारा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसमें वो रेट्रो लुक में नजर आईं। उन्हें देख कर तो मानो उनके फैंस की सांसे ही थम गयी हो। हर एक उनके डेब्यू के लेकर उनकी जमकर तारीफे कर रहा हैं। तो चलिए देखते हैं केसा रहा सारा का सेकंड लुक…..!

सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपने कान्स लुक को लेकर छाई हुई हैं। जिस बीच उनके दूसरे लुक को देखते ही हड़कंप मच गया। कुछ ही घंटो में सारा ने अपने लुक से लाखो लाइक्स पा लिए। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में सारा ने दुल्हन के बाद रेट्रो लुक में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। चुलबुली सारा फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं ये दिखाने का भी एक्ट्रेस कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। जो उनकी तस्वीरो पर आयी लाइक्स से साफ़ पता चल रहा हैं।
सारा अली खान तस्वीरों में व्हाइट साड़ी पहने हुए कैमरे के लिए बेहद हसीन पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। और लोग उनके इस लुक पर दिलो जान से कमैंट्स की बौछार कर रहे हैं।

सारा ने बालों में बन..मिनिमल मेकअप और मैचिंग मोतियों के हार से अपना लुक को बेहद ही गॉर्जियस बनाया है। जिस को देख तो कोई भी पलभर में फिदा हो सकता है। इस तस्वीर में सारा की उड़ती जुल्फों और उनके कजरारे नैनो पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। औरचाहकर भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

ये तस्वीर सारा ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी शेयर की है। जिसमें से एक पर तो उन्होंने लिखा – ‘फीलिंग लाइक जेबरा..बट डू नॉट क्रास माय लाइन’ . और इसी तरह यहां भी सारा अपनी चुलबुली हरकतों से सबका दिल लुभा बैठी।


Download Android App
Download iOS App



