बॉलीवुड के सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी और अदाकारा सारा अली खान आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं तभी अभिनेत्री अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं,जो उनके चाहने वालों को बहुत पसंद भी आती है। खैर,हाल ही में सारा अली खान को अपने पापा सैफ अली खान के नए घर के बाहर देखा गया है,जिसकी तस्वीरे अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल सैफ अली खान की दूसरी वाइफ और अभिनेत्री करीना कपूर ने बीते महीने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। ऐसे में एक महीना पूरा होने पर सारा अली खान अपने सबसे छोटे भाई के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए पापा सैफ के घर पहुंची थीं। इस दौरान सारा अली खान की पैपराजी द्घारा क्लिक की गई तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आई।

इस दौरान न्यू बॉर्न बेबी की सबसे बड़ी दीदी उनसे मिलने के लिए कैजुअल और स्पोर्टी लुक में नजर आई। सारा ने कंधे पर एक बड़ा सा हैंडबैंग कैरी किया हुआ है। लुक की बात करें तो सारा ने बाल को ओपन किया हुआ था और मुंह पर मास्क पहना हुआ था। वैसे कुछ भी सिंपल लुक में भी सारा अली खान किसी से कम नहीं लग रही थीं।

सारा अली खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अदाकारा के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। आनंद एल रॉय की फिल्म अतरंगी में सारा खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इन दोनों स्टार्स के साथ फिल्म में धनुष भी होंगे । इस फिल्म कें अलावा अदाकारा जल्द ही विक्की कौशल के साथ पीरियड ड्रामा द इम्मॉरटल अश्वत्थामा की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



