सारा अली खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक है और अब तो फिल्म सिम्बा के बाद वो बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेस भी बन चुकी है। फिल्म सिम्बा की रिलीज़ से पहले ही इंटरव्यूज के दौरान उनका बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद सारा अली खान की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है और इन दिनों सारा अली खान का एक डांस विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी रहा है।
आपको बता दें ये वीडियो अभी का नहीं है पर सारा के फैंस के बीच ये वीडियो जबरदस्त धूम मचा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो में सारा अली खान का डांस देखकर आहें भर रहे है।
इस वीडियो में सारा सात समुन्दर पार गाने पर अपने डांस का टैलेंट दिखती नजर आ रही है। आपको बता दें ये वीडियो बीते साल अप्रैल का है जब सारा अली खान मशहूर डिज़ाइनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई थी।
इस रिसेप्शन पार्टी में कई नामी बॉलीवुड हस्तिया शामिल हुई थी और सारा अली खान भी अपने दोस्तों के साथ इस शादी में पहुंची थी। सारा ने इस पार्टी में सिल्वर रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी जिसमे शानदार ग्लास वर्क किया गया था।
इस वीडियो को देखकर लोगों का कहना है की सारा अपन डेब्यू से पहले ही साबित कर चुकी थी वो स्टार है और आज वो अपने मुकाम पर पहुँच भी गयी है। बेशक सारा अली खान अभी सिर्फ 2 फिल्म पुरानी एक्ट्रेस है और बॉलीवुड में उन्हें लंबा सफर तय करना है पर फैंस उन्हें आने वाले समय की सुपरस्टार घोषित कर चुके है।
देखिये सारा अली खान का डांस वीडियो :
https://www.instagram.com/p/Bh2Vmz8lDLB/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App









