भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 7 विकेट से हराया है और इस सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। हमें अपनी भारतीय टीम पर बहुत गर्व है जिस तरह से वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले हैं उन्होंने एक बार फिर से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है।
तीसरे वनडे में भारतीय टीम को शानदार जीत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिलाई है। इस मैच में धोनी ने नाबाद 87 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली है और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया है।
धोनी और जाधव की अर्धशतकीय पारी ने जीताया भारत को मैच
मेलबर्न वनडे मैच में धोनी ने इस वनडे सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया है। धोनी और जाधव की जोड़ी ने भारतीय टीम को यह शानदार जीत दिलाई है। यह दोनों खिलाड़ी अंत तक क्रीज पर टिके रहे जिसकी वजह से टीम यह सीरीज और मैच जीतने में कामयाब रहे हैं।
वैसे यह बात कहने की जरूरत नहीं है कि इस पल में पूरे क्रिकेट फैंस कितने उत्साहित होंगे हम सिर्फ कल्पना कर सकते हैं कि भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनके फैंस की खुशी का क्या ठिकाना होगा। वह इस जीत के बाद कैसा महसूस कर रहे होंगे। भारत में क्रिकेट को भगवान की तरह पूजा जाता है और जब भारत कोई भी मैच जीतता है तो क्रिकेट फैंस का उत्साहित होना जायस ही होता है।
यह खुशी इसलिए भी बहुत बड़ी है क्योंकि यह पहली द्विपक्षीय सीरीज भारत जीता है और इस दौरे के अंत में भारतीय टीम यह सीरीज 2-1 से जीती है।
लोगों ने की धोनी की जमकर तारीफ
1.
https://twitter.com/Shab4SRK/status/1086213716570341376


Download Android App
Download iOS App
















