सारा अली खान बॉलीवुड की वो स्टार है, जिसने अपने मेहनत से काम और नाम दोनों पाया है। पटौदी खानदान का बॉलीवुड से अच्छाखासा नाता होने के बाद उन्होंने खुद को नेपोटिज्म की बहस से दूर रखा। सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने फिल्मी करियर को शुरू करने वालीं सारा अली खान कई स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। सारा जल्द अक्षय कुमार की फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहला गाना सामने आ चुका है। हाल ही में सारा ने अपनी लाइफ और पर्सनालिटी के साथ अपनी शादी के लेकर एक बड़ी शर्त सामने रख दी।

एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर पहली बार बात की और बताया कि वह किस तरह के लड़के के साथ शादी करेंगी। एक्ट्रेस ने दिए इंटरव्यू में अपनी जिदंगी से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बातचीत की। सारा ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वो एक ऐसे व्यक्ति के साथ शादी करेंगी जो बाद में उनकी मां अमृता सिंह के साथ रहने के लिए तैयार हो।

एक्ट्रेस ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि अपने जीवन में बचपन से मैंने बहुत कुछ देखा, शायद इसी वजह से मैं तेजी से बड़ी हो गईं। मैं अपनी मां के साथ हमेशा रहना चाहती हूं। क्योंकि सिंगल मदर के साथ रहना आपको पहले की तुलना में थोड़ा कठिन बना देता है। क्योंकि आप दुनिया को देखते हैं कि यह क्या है?

एक्ट्रेस सिंगल मदर के साथ रहने वाले अनभुवों को भी याद करने में नहीं हिचकिचाती हैं । सारा ने फिल्म में अपने किरदार रिंकु के बारे में बात की। उन्होंने कहा इस फिल्म में रिंकु का डॉयलाग है ‘ एक बार, एक लड़की को अगर दोनों मिल जाएंगे तो’। इस डॉयलॉग के माध्यम से कहना चाहती है आज के जमाने से ये तथ्य पूरी से अतरंगी है।

उन्होंने बताया कि ये किरदार उनके लिए पूरी से नया है। इस फिल्म में पहली बार वो अकेले डांस कर रही है और पहली बार नॉर्थ के थलाइवा और साउथ दोनों के साथ काम कर रही है। मैं आनंद एल राय की फिल्म में हिरोइन हूं जो मेरे लिए एक नया अनुभव है। सारा मे बताया कि आनंद जी मुझसे एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर मिले थे उन्होंने कहा कि वो मुझे अपनी फिल्म में डॉयरेक्ट करना चाहते हैं। इसके बाद मैंने ये स्क्रिप्ट पढ़ी और मुझे लगा कि ये फिल्म करनी है।


Download Android App
Download iOS App



