बॉलीवुड की बबली और खुश मिज़ाज एक्ट्रेस कही जाने वाली सारा अली खान बी-टाउन की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक कही जाती हैं। सारा अली खान हमेशा ही अपने हैप्पी मूड और अपने दिल खुश नेचर को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। दरअसल सारा अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है की इतनी हसती-खेलती सारा एक वक़्त पर इस कदर टूट गयी थी की सारा ने सब कुछ छोड़ने का मन बना लिया था।

दरअसल हाल ही में सारा ने अपने लाइफ के उन कठिन दिनों के बारे में बात करती हुई दिखी है, जब सारा में सब कुछ पीछे छोड़ने का मन बना लिया था। आपको बता दे की सारा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपने रिजेक्शन के बारे में बात करती हुई नजर आई हैं।

साल 2019 में सारा अली खान को शिक्षा और जीवन के साथ अपने अनुभव को साझा करने के लिए ‘ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल’ में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान पब्लिक के बीच स्पीच देते हुए सारा ने खुलासा किया था कि ‘ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय’ में पढ़ना उनका सपना था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था और इस बात से वो पूरी तरह से टूट गयी थी।

सारा ने कहा था, “मुझे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रिजेक्ट कर दिया गया था, जो इंग्लैंड में है, जो मेरा सपना था और मैं इसमें शामिल नहीं हो सकी। मुझे लगा था कि उस दिन मेरी दुनिया खत्म होने वाली है। उस समय मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या करना है।”
.jpg)
उस वक़्त सारा को ऐसा लगने लगा लगा की अब उनके लाइफ में कुछ भी नहीं बचा हैं। उस वक़्त सारा ने जब ये सारी बातें अपनी मां अमृता सिंह को बताई। तब एक्ट्रेस की मां ने उस वक़्त सारा को काफी समझाया। फिर उसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क में ‘कोलंबिया विश्वविद्यालय’ में प्रवेश मिल गया और उनका जीवन वहां बदल गया। न्यूयॉर्क में बिताए वे तीन साल उनके जीवन के सबसे अच्छे साल थे।

वो कहते है न की किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है। सारा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और आज वो बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेसेस में से एक कही जाती हैं। जहां एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में भी दी हैं। जिनमे सारा की एक्टिंग देख लाखों की संख्या में लोग उनके दीवाने हुए रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



