स्टारकिड्स को डेब्यू करने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। उनका असली संघर्ष पहली फिल्म के बाद शुरू होता है। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को लेकर बॉलीवुड में जिज्ञासा का माहौल है। अभी उनकी पहली फिल्म भी नहीं आई, लेकिन ऑफर्स अनेक हैं जिनकी सलेक्शन को लेकर सारा दुविधा में फंसी है। कुछ फिल्में तो उन्होंने रिजेक्ट भी कर दी हैं जिनमें अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की फिल्म भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार डायरेक्टर अभिषेक के कहने पर सारा ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है। दरअलस, सारा अली खान की डेब्यू फिल्म अगले साल दिसम्बर में रिलीज होने वाली है। ऐसे में उस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर नहीं चाहते हैं कि सारा इस बीच कोई दूसरी फिल्म साइन करें। उनका मानना है कि दूसरी फिल्म साइन करने से सारा अपना पूरा ध्यान फिल्म ‘केदारनाथ’ पर नहीं लगा पाएंगी।
सारा ने रिजेक्ट की अनुष्का की फिल्म
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



