71 साल की दिग्गज बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दरअसल 24 जून से ही सरोज की तबीयत खराब थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी,जिसके बाद उन्हें मुंबई के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

इतना ही नहीं सरोज खान का कोरोना टेस्ट कराया गया,जिसकी रिपोट्स निगेटिव आयी बावजूद इसके उन्होंने बीती रात दुनिया से अलविदा कह दिया। सभी लोग उन्हें प्यार से ‘मास्टर जी’ और ‘कोरियाग्राफी की मां’ कहते थे। इसके अलावा उनके काम की बात करें तो सरोज खान ने अपने चार दशक से ज्यादा के करियर में दो हजार से ज्यादा गानों को कोरियाोग्राफ किया।

सरोज खान का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
सरोज खान का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 14 जून 2020 को किया गया है,अपनी इस पोस्ट में कोरियोग्राफर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक व्यक्त किया था साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी अपने इस लंबे पोस्ट के जरिये सरोज खान ने बताया कि वह सुशांत सिंह को पसंद करते हुए भी उनके साथ काम नहीं कर पाई और कहा था कि काश वो किसी बड़े अपनी समस्याओं के बारे में बात करते। मैं हैरान हूं कि आपने अपने जीवन में इतना कठोर कदम उठा लिया। आप अपने किसी बड़े से बात कर सकते थे, जो आपकी मदद कर देता और फिर हम आपको खुश देख रहे होते।
आगे उन्होंने लिखा आपकी आत्मा को शांति मिले और मुझे नहीं पता कि आपके पिता और बहनों पर क्या गुजर रही होगी। इस समय उनके लिए मेरी ओर से संवेदनाएं और शक्ति। मैंने आपको आपकी सभी फिल्मों में प्यार दिया था और हमेशा प्यार करती रहूंगी। आपकी आत्मा को शांति मिले। हम हमेशा सुशांत को प्यार करते रहेंगे आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।

पिछले साल इन फिल्मों के गाने किये थे कोरियाग्राफ
दिवगंत सरोज खान के काम की बात करें तो उन्होंने आखिर बार कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ के सॉन्ग राजाजी और करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ के एक सॉन्ग तबाह हो गए कोरियाग्राफ किया। यह दोनों ही फिल्म पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



