सुप्रीम कोर्ट के इस Homosexuality के ऐतिहासिक फैसले पर Karan Johar ने कह दी यह बात

Summary :

Section 377: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर समलैंगिगता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर करण जौहर ने जाहिर की खुशी,बोले देश को ऑक्सीजन वापस मिल गई

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए समलैंगिकता को अपराध के श्रेणी में रखने वाली धारा 377 को अवैध करार दे दिया है। सेक्शन 377 के अवैध करार दिए जाने के बाद से ही पूरे देश में जश्न का महौल बना हुआ है।

बॉलीवुड सितारों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है। निर्देशक Karan Johar ने भी ट्वीट किया है। ऐतिहासिक फैसला। बहुत गर्व है। समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है।

https://twitter.com/karanjohar/status/1037587979265564672

Karan Johar ने भी ट्वीटर अकाउंट पर इस फैसले पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा  है कि इंसानियत और सामान हक के इस फैसले पर वो बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। करण ने इस पोस्ट के साथ इन्द्रधनुषी झंडे की तस्वीर भी शेयर की है जो LGBT समुदाय का प्रतीक है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपनी फ़िल्मों के ज़रिये कई बार समलैंगिकता को पर्दे पर पेश किया है, यह बात अलग है कि कुछ लोगों ने इन फ़िल्मों का जम कर विरोध भी किया है। ‘फायर’, ‘अलीगढ़’, ‘कपूर एंड सन्स’, ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’, ‘माय ब्रदर निखिल’, ‘बॉम्बे टॉकीज़ जैसी कई फ़िल्में इस लिस्ट का हिस्सा हैं। खैर, देखिये कैसे सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की ख़ुशी सभी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ज़ाहिर की है।

फ़रहान अख्तर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर सेक्शन 377 को अलविदा कहा है और हैशटैग के ज़रिये ये भी लिखा है कि प्यार प्यार है, अब कोई भेदभाव नहीं होगा।

अभिषेक बच्चन ने भी बड़े ही सिंपल तरीके से सिर्फ इन्द्रधनुष के इमोटिकॉन को शेयर करते हुए इस फैसले पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है।

रणवीर सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इन्द्रधनुष के इमोटिकॉन के साथ लिखा है, ‘Love For All’

कोर्ट के फैसले से सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि पूरा देश खुश है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंग्रेजों के जमाने के कानून को अवैध करार देते हुए सेक्शन 377 को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया। कोर्ट ने कहा कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है। देश में सभी को समानता का अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने फैसले में कहा कि देश में सबको सम्मान से जीने का अधिकारी है। समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। पुरानी धारणाओं को छोड़ना होगा।

Desk Team