दीपिका-प्रियंका का Cannes 2019 के रेड कारपेट पर दिखा बेहद ग्लैमरस लुक,देखें तस्वीरें

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कान्स फेस्टिवल में बीते कई सालों से रेड कारपेट पर जलवे बिखेर रही हैं। वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कान्स फेस्टिवल में बीते कई सालों से रेड कारपेट पर जलवे बिखेर रही हैं। वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर डेब्यू किया है। 2019 कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका और प्रियंका दोनों ने ही अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाई। दीपिका पादुकोण जहां सफेद रंग की लॉन्ग ट्रेल वाली थाई हाई स्लिट गाउन पहने नजर आई तो वहीं प्रियंका चोपड़ा शिमरी ब्लैक और मैरून रंग के नेकलाइन थाई हाई-स्लिट गाउन पहने दिखाई दी।

दीपिका पादुकोण का लुक

अगर बात दीपिका पादुकोण की लुक की करी जाए तो उनकी ड्रेस से लेकर हेयर स्टाइल और मेकअप सब कुछ जबरदस्त था। दीपिका के गाउन में एक बड़ी सी बो लगी हुई थी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। दीपिका के ये ड्रेस हाई स्लिट और डीप नेक है। इस ड्रेस को पीटर डुंडास ने कस्टमाइज किया है।

अपने लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने हाई पोनी टेल के साथ कैट आई मेकअप भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने डायमंड के ईयररिंग्स,शिमरी ब्रेसलट,पिंक लिप्स सब कुछ उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। यहां यूं कह लो की दीपिका को ओवर ऑल लुक गजब का था।

1.

 

2.

 

3.

 

4.

 

5.

प्रियंका चोपड़ा का लुक

वहीं बात अगर प्रियंका चोपड़ा की करी जाए तो उन्होंने शिमरी ब्लैक और मैरून कलर का स्ट्रेप्लेस हाई स्लिट गाउन पहना था। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने सिल्वर ईयररिंग्स कैरी किए। उन्होंने ओपन हेयर,पिंक लिपस्टिक और न्यूड मेकअप में थी जोकि उन पर खूब जच रहा था।

1.

 

2.

 

3.

4.

5.

कुल मिलाकर प्रियंका और दीपिका का कान्स लुक बेहद ग्लैमरस रहा। जबकि दीपिका का लुक काफी ज्यादा एलिगेंट रहा तो प्रियंका का लुक सिंपल था। तो अब आपको इस बात का चयन करना होगा कि दीपिका और प्रियंका में किसका गेटअप आपको ज्यादा फबा?

बता दें कि वैसे तो दोनों ही एक्ट्रेसेस ने रेड कारपेट पर अपने अलग-अलग तरह से जलवें बिखेरे हैं। इतना ही नहीं दोनों ने कई सारे कैंडिड पोज भी दिए है। दीपिका और प्रियंका फ्लाइंग किस देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब दोनों एक्ट्रेसेस का लुक सोशल मीडिया पर सुखियां बटोर रहा है।

 

कांस के रेड कारपेट पर हिना खान ने कुछ ऐसा बिखेरा जलवा हर कोई हो गया फ़िदा

Desk Team