बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार और एक्टर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा आज अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। पत्रलेखा खूबसूरत होने के साथ-साथ कही ज्यादा बोल्ड भी है। ऐसा हम नहीं बल्कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट बयां करता है। तो चालिए आपको दिखाते हैं पत्रलेखा की कुछ बोल्ड तस्वीरें।

यूं तो पत्रलेखा का बोल्ड अंदाज उनकी फिल्म लव गेम्स में ही देखने को मिल गया था। क्योंकि इसी फिल्म के जारिए पत्रलेखा का पहली बार स्क्रीन पर बोल्ड अंदाज नजर आया। ये फिल्म विक्रम भट्ट के निर्देशित में बनी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं दिखा पाई।

अभिनेत्री ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत फिल्म सिटी लाइट्स से करी थी। इस फिल्म में पत्रलेखा के साथ एक्टर राजकुमार राव भी नजर आए। फिल्म के दौरान राजकुमार राव और पत्रलेखा एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और दोनों ने तब से एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और यह आज भी अपने रिश्ते को बरकरार रखे हुए हैं। वैसे पत्रलेखा और राजकुमार को कई पर एक साथ स्पॉट भी किया गया है।

इतना ही नहीं वैलेन्टाइन डे के खास मौके पर राजकुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के लिए एक लेटर लिखा था। इस लेटर के जरिए राजकुमार राव ने अपने प्यार का इजहार किया था। इसके बाद ये पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ। जिसकी उनके फैंस ने जमकर तारीफ भी करी।

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2014 से रिलेशनशिप में है। दोनों एक साथ सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर करते रहते हैं और उनके फैंस को काफी पसंद भी करते है।


Download Android App
Download iOS App



