बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर यूं तो अपने बेबाक बयानबाजी के लिए हरदम सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लेकिन इस बार सारा अपने किसी बयान को लेकर नहीं बल्कि अपनी लेटेस्ट मजेदार वीडियो की वजह से चर्चा में छाई हुई है। दरअसल इस वीडियो में स्वरा साड़ी पहनकर लाजवाब डांस करते हुए दिख रही हैं। बता दें अभिनेत्री इस वीडियो में अकेली डांस कर रही है,जो आफ्टर पार्टी की है।

स्वरा ने साझा किया वीडियो…
अभिनेत्री ने अपनी इस डांस वीडियो को शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा,अकेली आफ्टर पार्टी। कोई वजह न होना भी अच्छी वजह है। इस वीडियो को स्वरा ने शुक्रवार की सुबह यानी आज सुबह-सुबह पोस्ट किया है। वहीं अदाकारा के फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी ज्याद पसंद आ रहा है।
इस वीडियो में स्वरा भास्कर बादशाह के गाने तारीफां पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं और वो बहुत ज्यादा खुश भी है। वैसे तो स्वरा अक्सर सोशल मीडिया पर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के कारण खूब ट्रोल हुआ करती हैं। जिसका जबाव देने से अभिनेत्री कभी पीछे भी नहीं हटती है।

काम की बात करें तो आखिरी बार स्वरा साल 2018 में आई वीरे दी वेडिंग फिल्म में नजर आई थी। फिल्म में उन्होंने साक्षी सोना का किरदार निभाया था। इस फिल्म के अलावा उन्होंने शीर कोरमा नाम की एक शॉट फिल्म में भी काम किया है,जो एलजीबीटी रोमांस पर बेस्ड है।


Download Android App
Download iOS App



