देखिये संजय और मान्यता की Romantic तस्वीरें

Summary :

NULL

आज काफी दिनों बाद एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त चर्चा में आए हैा। वैसे पिछले दिनों उनके जीवन का काफी बुरा समय चल रहा था लेकिन वो कहा जाता है न कि इंसान के बुरे दिन खत्‍म होकर अच्‍छे दिन आते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है संजू बाबा के साथ उनके जीवन का अब बुरा दौर समाप्‍त हो गया है और अब वो अपने समय के साथ सुकुन भरी जिंदगी बिताएंगे।

बता दें कि अब आपको बड़े ही जल्द संजय दत्‍त की एक बायोपिक देखने को मिलेगी। ये बिल्‍कुल सच है कि ये फिल्‍म संजय की जिंदगी की फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अब संजय अपने घर अपनी सजा पूरी कर वापस आ गए हैं और वो अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं।

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मान्यता लिखती हैं, ‘घर वो जगह है जहां तुम मुझे अपने बांहों में भर लेते हो’ संजय की बेटी तृष्णा ने तस्वीर पर कमेंट किया ‘awwwww’। बता दें कि 2008 में संजय और मान्यता की शादी हुई थी और इनके दो बच्चे हैं शाहरान और इकरा। यह पहला मौका नहीं है जब मान्यता ने संजय के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर जाहिर किया हो। मान्यता सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव हैं और तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं इससे पहले वह संजय के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

संजय और मान्यता अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूकते।

तस्वीर में मान्यता ने काली रंग की साड़ी पहन रखी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। संजय ने काले रंग का पठानी कुर्ता पहन रखा है।

Desk Team