बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है,उनकी खूबसूरती के काफी लोग दीवाने हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो को बहुत पंसद किया जाता है। हाल ही में अदाकारा का क्लियोपेट्रा लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खैर रीसेंटली उर्वशी का एक ऐसा गजब का वीडियो सामने आया है,जिसे देख फैंस खूब मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं।

यहां देखें अभिनेत्री का न्यू मेकअप लुक
उर्वशी रौतेला ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं उन्होंने काफी जबरदस्त मेकअप किया हुआ है। उन्होंने हेड अक्सेसरीज के साथ बड़े-बड़े झुमके पहने हुए हैं। इसके अलावा सिल्वर-डायमंड जूलरी और गोल्डन आईशैडो में उनका इस तरह का लुक काफी ज्यादा अटै्रक्टिव नजर आ रहा है। वहीं हाथ में मकड़ी वाली रिंग डरावनी दिख रही है।

वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक ऐसी बात कही है,जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां दरअसल उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, मेरी आंखों पर बेहद ही अनमोल 24 कैरेट असली सोने का आई शैडो लगा हुआ है।
वैसे एक्ट्रेस के इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। वहीं उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


बता दें, यह कोई पहली बार नहीं जब उर्वशी अपने अलग स्टाइल और आउटफिट के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। क्योंकि इससे पहले अभिनेत्री मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी में भी अपने लुक्स को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही थीं। ऐसा इस वजह से क्योंकि उर्वशी ने दोस्त नेहा की शादी में करीब 55 लाख रुपए का लहंगा पहना था,जिसमें एक्ट्रेस खूब कायमत ढा रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



