‘ये इसका पापा नहीं है’, आखिर क्यों Saif Ali Khan को बेटे Ibrahim के साथ देख लोगों ने कही ऐसी बातें

Summary :

सैफ अली खान और उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देख हर कोई हैरान रह गया है। उनकी वीडियो पर लोग कॉमेंट कर सैफ को इब्राहिम के पापा मानने से इंकार कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सैफ
अली खान बीतों दिनों अपने लाडले तैमूर के साथ रॉक शो में पहुंचे थे। जहां तैमूर ने
अपने पापा के साथ खूब मस्ती की थी और पैपराजी को दिल खोलकर पोज भी दिए थे। वहीं अब
सैफ अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बड़े बेटे
इब्राहिम के साथ दिख रहे हैं।

Saif Ali Khan talks about his personal style, go-to outfit and more

सैफ और इब्राहिम
वीडियो में दोनों एक दूसरे से बातचीत करते दिख रहे हैं। दोनों का वीडियो इंटरनेट
पर खूब पसंद किया जा रहा है क्योंकि सैफ और इब्राहिम बहुत ही कम मौकों पर एकसाथ
स्पॉट किए जाते हैं। सैफ और इब्राहिम के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों लोग सैफ
को इब्राहिम के पापा नहीं बता रहे हैं।

सैफ अली खान और
इब्राहिम के वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। दरअसल,
सैफ और इब्राहिम को अभिनेता के बांद्रा वाले घर में स्पॉट किया गया। जहां से उनका
ये क्यूट वीडियो सामने आया है। वीडियो में सैफ सीढियों के पास बैठे हुए है और
इब्राहिम उनके सामने खड़े है और दोनों इस दौरान एक दूसरे से बात करते दिख रहे हैं।

वीडियो में सैफ और
इब्राहिम को साथ देखकर कोई कह नहीं सकता है कि वो पापा-बेटे हैं। सैफ और इब्राहिम
को वीडियो में दोस्तों की तरह बात करते हुए देख फैंस भी खुद को कॉमेंट कर उनकी बॉन्डिंग
की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
वीडियो में एक्टर की फिटनेस देख हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं, इब्राहिम के साथ सैफ को देखने के बाद कई लोगों का
कहना है कि दोनों बाप बेटे कम और भाई-भाई ज्यादा लग रहे हैं।

वीडियो पर कमेंट
करते हुए एक यूजर ने लिखा
, ‘सैफ अपने बेटे का
पिता कम भाई ज्यादा लग रहा है।
‘ दूसरे ने लिखा,
‘किस एंगल से ये बाप-बेटे लगते है, सैफ बूढ़ा ही नहीं होता और इब्राहिम इतनी जल्दी
बड़ा हो गया। दोनों जुड़वा लगते हैं।
‘  एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये दोनों बिल्कुल
एक जैसे लगते हैं, सैफ अली खान की तारीफ करनी पड़ेगी।
‘

 

Desk Team