बॉलीवुड एक्ट और डायरेक्टर
सोहेल खान ने हाल ही अपनी पत्नी सीमा सजदेह संग तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी
है। 1998 में दोनों ने शादी रचाई दी थी। 24 साल बाद इनके अलग होने के फैसले से हर
कोई हैरान है। लेकिन अभी तक सोहेल ने कही भी इस मुद्दे पर बात नहीं की। वहीं, सीमा
ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बात की है। इस दौरान सीमा ने कहा कि मैंने अपने पास
से सारी नेगिटविटी हटा दी है।
सोहेल और सीमा ने कुछ महीने
पहले कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी। दोनों की तलाक की खबरें टॉक ऑफ द टाउन
बनी थी। लोग ये जानने के लिए परेशान है कि आखिर 24 साल के इस रिश्तें में अचानक से
ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। वहीं, दोनों ने अभी तक इ
मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब सीमा ने एक मीडिया हाउस से इस मुद्दे पर
बात की है।
सोहेल संग तलाक पर बात करते हुए सीमा
कहती हैं, अगर मुझे इस बात को लेकर सोच में डूबना होता, तो
मैं कर ही लेती। ये बहुत डार्क जगह है जिसमें आप आराम से खो सकते हैं, पर
मैंने दूसरी तरफ रहना सही समझा। यही चीज मुझे जिंदगी में आगे बढ़ाती है।
सीमा आगे कहती है कि, आपके
बच्चे, फैमिली मेंबर्स, भाई और बहन कोई भी आपको ऐसे नहीं देख
पायेगा। बहन या बेटी को इस तरह नहीं देख सकते। इसलिये आप लगातार उस इंसान के लिये परेशान रहते
हैं। यही वजह है कि मैंने जिंदगी को पॉजिटिव नजरिये
से देखना शुरू कर दिया है। मैंने अपने पास से
सारी निगेटिविटी हटा दी है।
सीमा कहना है कि अब मैं अपनी लाइफ में उस मुकाम
पर पहुंच गई हूं, जहां मुझे
किसी चीज की परवाह नहीं है। लोगों को पता है कि
सीमा कौन हैं। उनका परिवार कौन है। मेरे पेरेंट्स, बच्चे, भाई-बहन और आस-पास मौजूद लोग जानते हैं कि वो कौन
हैं। सीमा कहती हैं कि मैं अपने साथ सच्ची रहने
वाली हूं। मेरे पास जीरो फिल्टर है।


Download Android App
Download iOS App







