अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टीयों ने कमर कस ली हैं. इस व्यापक चुनाव पर विपक्ष से लेकर सत्ताधारी सरकार भी अपना होथ धोना चाहती हैं। इसलिए भारतीए जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आगामी समय में चुनावों को देखते हुए त्रिपुरा के दो दिवसीय की यात्रा पर गए हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक त्रिपुरा में अगले वर्ष यानि की 2023 में देश में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसी की सूची में त्रिपुरा की जनता को संबोधिक करने के लिए नड्डा ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया हैं , इसलिए सबसे पहले वह सारे कामों की समीक्षा करेंगे और जनता को भाजपा के नए मूल मंत्र से परिचित कराएंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य के नेताओं के साथ बैठक करेंगे- सूत्र

जानकारी के मुताबिक अगरतला हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और अन्य लोगों ने नड्डा का स्वागत किया।भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और अगले वर्ष होने वाले चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। सूत्रों ने बताया कि वह मंत्रियों और पार्टी के विधायकों के साथ विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे।इसके अलावा नड्डा चुनाव में गठबंधन के मामलों पर चर्चा के लिए आईपीएफटी के विधायकों के साथ अलग से एक बैठक करेंगे। इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा’ (आईपीएफटी) त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में साझेदार है।सूत्रों ने बताया कि सोमवार को नड्डा खुमुलवांग कस्बे में एक रैली को संबोधित करेंगे।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुमुलवांग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।


Download Android App
Download iOS App



