जहां पिछले दो साल पहले आया कोरोना वायरस से दुनिया उबरने की कोशिश कर ही रही है कि अब हर एक नए वैरिएंट के साथ मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में हर एक फिल्ड में कामकाज से लेकर जनहानि ने लोगों को तोड़ कर रख दिया है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नही रही है। कोविड की मार झेल रहा बॉलीवुड पहले ही कई नुकसान देख चुका है और अब एक नई बुरी खबर आई है। वेटेरन एक्ट्रेस शबाना आजमी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

खुद के पॉजिटिव पाए जाने की खबर शबाना आजमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये दी है। अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा,आज कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं उन सभी से अनुरोध करती हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए थे कृपया अपना टेस्ट करवाएं।
वहीं शबाना के इस पोस्ट के जरिये जानकारी देने के बाद से उनके फैंस के अलावा कई सितारें भी अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं साथ ही वह शबाना के साथ जावेद अख्तर को लेकर भी चिन्ता जाहिर कर रहे हैं।








इस बीच अदाकारा दिव्या दत्ता ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाइए शबाना जी। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लिखा,ध्यान रखिए। जल्दी ठीक हो जाइए। फिल्ममेकर बोनी कपूर ने जावेद अख्तर के लिए चिंता जताते हुए लिखा, ओह गॉड, प्लीज जावेद साहब से दूर रहें। इसके साथ ही फैंस ने भी शबाना आजमी के जल्दी ठीक होने की कामना की है।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो शबाना आजमी जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आएंगे हैं।


Download Android App
Download iOS App



