कर्नाटक की हिजाब कंट्रोवर्सी पर कंगना रनौत के स्टेटमेंट का जवाब देने के लिए शबाना आजमी आगे आई हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने लिखा था कि यदि हिम्मत ही दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का न पहनकर दिखाओ। अब कंगना रनौत के इसी कमेंट का जवाब शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जवाब दिया है।

वहीं, इस मामले पर जावेद अख्तर पहले ही ट्वीट कर चुकें हैं। उन्होंने कहा था कि वह तो हिजाब और बुर्का के पक्ष में कभी नहीं रहे लेकिन जिस तरह से लड़कियों के छोटे से ग्रुप को परेशान किया जा रहा है, वह गलत है।

कंगना ने कही थी ये बात
हाल ही में कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करके लिखा था कि हिम्मत ही दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का मत पहनो…स्वंतत्र होना सीखो न कि खुद को बांधकर रखना।

शबाना आजमी ने दिया जवाब
अब कंगना के इस पोस्ट के जवाब में शबाना आजमी ने लिखा है, अगर मैं गलत कह रही हूं तो सुधार दीजिए लेकिन अफगानिस्तान एक थिअक्रेटिक (धर्मशासित) स्टेट है। लेकिन जब मैंने आखिरी बार चेक किया था तो भारत सेक्युलर, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक था?!!
मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा
बताते चले, कर्नाटक के उडुपी जिले के गवर्नमेंट गर्ल्स पीयू कॉलेज में कुछ लड़कियों को क्लास में हिजाब पहनने से मना किया गया था। लड़कियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद कुछ लड़के भगवा गमछे पहनकर जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इस मामले पर बवाल काफी बढ़ चुका है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।


Download Android App
Download iOS App



