विशेष बच्चों के साथ ‘अपना टाइम आएगा’ गाने पर थिरकते दिखे शाहरुख़ खान, वीडियो हुए वायरल

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान को भी बच्चों से बहुत लगाव है और हाल ही में उनका खास अंदाज सामने आया है जिसमे वो बच्चों के साथ मस्ती कर रहे है।

बच्चों को हंसते, गुदगुदाते और खुशियाँ मनाते देखना हर किसी को पसंद आता है और बच्चों के बीच में मस्ती करते हुए चेहरे पर अपने आप ख़ुशी आ जाती है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान को भी बच्चों से बहुत लगाव है और हाल ही में उनका खास अंदाज सामने आया है जिसमे वो बच्चों के साथ मस्ती कर रहे है।  

इस ताजा वीडियो में शाहरुख़ खान हाल ही में रणवीर सिंह के गली बॉय के गाने अपना टाइम आयेगा पर विशेष बच्चों के साथ नृत्य करते हुए देखा गया, और ये वीडियो आपका दिल पिघला देगा।

शाहरुख़ ने अपने डांस से स्टेज पर मौजूद हर बच्चे को सरप्राइज देते हुए अचानक स्टेज पर एंट्री ली और हर बच्चे को खुश कर दिया। बेशक ये शाहरुख़ और इन विशेष बच्चों के जीवन का सबसे अच्छा समय था। बच्चे भी आनंद ले रहे थे।

आपको बता दें हमारे किंग खान इन दिनों मुख्य अतिथि के रूप में मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। जिन बच्चों के साथ शारुख ने डांस किया ये सभी वे डाउन सिंड्रोम से पीड़ित हैं। शाहरुख़ ने हर किसी में प्यार बांटने की पूरी कोशिश की। 
बताते चले सुपरस्टार शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा में अपनी उपलब्धियों के अलावा मीर फाउंडेशन के जरिए सुविधाओं से वंचित बच्चों और महिला सशक्तिकरण के लिए काफी योगदान दिया है। 
शाहरुख के सहयोग और प्रयासों के मद्देनजर मेलबर्न में स्थित ला ट्रोबे यूनिवर्सिटी की ओर डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर शाहरुख की कुछ तस्वीरें साझा की है। 

शाहरुख ने एक बयान में कहा, “मैं इस उपाधि के लिए विनम्र और सम्मानित हूं। मेरे साथी, उद्योग के सदस्यों के साथ मंच और पोडियम शेयर करना एक शानदार अनुभव होगा, जो सभी मेलबर्न में सिनेमा का जश्न मनाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आ रहे हैं। ”

Ujjwal Jain