शाहरुख खान ने शुरू की काम पर लौटने की तैयारी? तस्वीर शेयर कर बोले दाढ़ी काटने का समय आ गया

Summary :

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पिछले तीन साल से फिल्मों से दूरी बनाये हुए हैं इस दौरान उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पिछले तीन साल से फिल्मों से दूरी बनाये हुए हैं इस दौरान उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में एक्टर के फैंस जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फैंस के लिए खुशी की खबर ये सामने आ रही हैं कि हाल ही में खुद शाहरुख खान ने इशारा किया है कि वह काम पर वापस आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक फोटो साझा करके कहा कि काम पर लौटने का समय आ गया है।
शेयर की नई तस्वीर… 
भले ही बादशाह खान ने काफी लंबे समय से फिल्मों से दूरी बना रखी हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के संपर्क में रहते हैं और अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही में  शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा, वो कहते हैं समय को दिन, महीने और दाढ़ी से मापा जाता है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है ट्रिम करने का और काम पर लौटने का। उन सभी को शुभकामनाएं जो कुछ हद तक सामान्य स्थिति में पहुंच गए हैं। सुरक्षित और स्वस्थ दिन और आगे काम करने के महीने। सभी को ढेर सारा प्यार।’

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग 21 जून से एक बार फिर शुरू हो रही है। कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था, लेकिन अब तालाबंदी धीरे-धीरे हट जाने के बाद शाहरुख़ खान भी काम पर वापसी के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। ऐक्शन ड्रामा फिल्म ‘पठान’ का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। 

Desk Team