बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल शाहरुख़ काफी वक़्त के बाद अपनी फिल्म पठान के जरिये बॉक्स ऑफिस पर वापसी किये थे, और यह कहना बिलकुल गलत नहीं होगा की शाहरुख़ ने क्या जबरदस्त वापसी की थी। एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड को तोड़ती हुई नजर आई थी। ऐसे में अब शाहरुख़ खान के फैंस के लिए एक और चौकाने वाली खबर सामने आ रही हैं। जिसे सुनने के बाद उनके फैंस को 440 वॉल्ट का तो झटका लगने ही वाला हैं।

दरअसल शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा हैं। डॉन 3 को लेकर लगातार कुछ न कुछ अपडेट आ रहा है। बीते दिनों कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि शाहरुख खान डॉन 3 के लिए मना कर चुके हैं। वहीं, एक और मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें डॉन 3 के लीड हीरो का अपडेट दिया गया है।

दावा किया गया है कि मेकर्स ने रणवीर सिंह को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है। बता दें कि रणवीर सिंह प्रोडक्शन हाउस के साथ पहले भी काम कर चुके हैं, जिसमें दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी फिल्में शामिल हैं। ऐसे में मेकर्स रणवीर सिंह के जरिए डॉन 3 को बॉक्स ऑफिस पर हिट करवाना चाहते हैं।

हालांकि रणवीर सिंह के लिए ये मौका सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। भले ही रणवीर इंडस्ट्री के हिट एक्टर में से एक कहे जाते हैं। लेकिन काफी टाइम से रणवीर की फिल्म बॉक्स ऑफिस अपर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में डॉन 3 उनके लिए एक दमदार कमबैक हो सकता हैं। हालांकि शाहरुख खान के फैंस निश्चित ही ये खबर जानने के बाद उदास हो गये होंगे।

बता दे की शाहरुख खान की फिल्म डॉन की दोनों फ्रेंचाइजी काफी सफल रही हैं। अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म डॉन 1978 के अधिकार खरीदे थे और इसे शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा के साथ बनाया था। बता दें कि शाहरुख खान की पहली डॉन 2006 में रिलीज हुई और इसकी दूसरी किश्त 2011 में रिलीज हुई।

इस फिल्म में भी शाहरुख और प्रियंका नजर आए थे। दोनों फिल्मों का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है। ऐसे में फिल्म के तीसरे पार्ट का फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट भी फैंस के लिए एक बहुत बड़ी गुड न्यूज़ से कम नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



