बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। फिल्म में शाहिद की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की गई थी। अब शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं।

फिल्म में शाहिद क्रिकेटर के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग से पहले शाहिद क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। शाहिद लगातार अपनी क्रिकेट की अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है।

हाल में शाहिद ने अपनी इस तैयारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें वह लंबा सिक्सर लगाते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी शाहिद कपूर ‘दिल बोले हड़िप्पा’ में क्रिकेटर का किरदार निभा चुके हैं।

शाहिद कपूर के इस वीडियो में उनके छोटे भाई ईशान खट्टर भी अपने भैया की बल्लेबाजी को जमकर चीयर करते नजर आ रहे है। बता दें ये वीडियो ईशान खट्टर ने ही शूट किया है।
शाहिद भी अपने भाई ईशान की कामयाबी को खूब तवज्जो देते है और अक्सर सोशल मीडिया पर ईशान की उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई देते है। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा भी ईशान को उनके करियर में तरक्की के लिए उत्साहित करती रहती है।

‘जर्सी’ तेलुगू में इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह ऐसे खिलाड़ी की कहानी है जो 30 साल की उम, में इंडियन टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। फिल्म में शाहिद के साथ ‘सुपर 30’ की फेम मृणाल ठाकुर नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



