बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अब बहुत जल्द एक बेहतरीन क्रिकेटर बनने वाले हैं। दरअसल शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म जर्सी में क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। उनकी फिल्म ‘जर्सी’ दीवाली पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 05 नवंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक देगी।

एक्टर ने शेयर किया लुक
शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की है। उन्होंने क्रिकेट की वर्दी पहने हुए एक तस्वीर साझा की है। फोटो में वे क्रिकेट गियर में नजर आ रहे हैं। हेलमट के साथ उनके हाथ में बल्ला भी नजर आ रहा है।
इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, इस दीवाली 5 नवंबर 2021 को जर्सी रिलीज हो रही है। मानवीय शक्ति की विजय। एक ऐसी यात्रा जिस पर मुझे बहुत गर्व है। यह टीम के लिए है। गौरतलब है कि जर्सी इसी नाम की एक तेलुगू हिट की हिंदी रीमेक है। हिंदी संस्करण का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिन्होंने 2019 के मूल फिल्म का भी निर्देशन किया था। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में हैं।

ऐसी है फिल्म की कहानी
जर्सी फिल्म की कहानी अर्जुन नाम के एक प्रतिभाशाली,मगर असफल क्रिकेटर के बारे में है। जो अपने बेटे की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अपने उम्र के तीसवें पड़ाव में वापसी करने और भारत के लिए खेलने का फैसला करता है। बता दें,शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म कबीर सिंह में दिखाई दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



