शहनाज गिल ने ‘ब्रेकअप’ की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ऐसा कभी नहीं होगा

Summary :

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल सबके फेवरेट थे। दोनों की जोड़ी जब भी साथ आती थी तो कोई उनसे नजरें नहीं हटा सकता था। कुछ दिनों पहले ये खबर आ रही थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है। सिद्धार्थ के निधन के बाद से शहनाज अकेले हो गई थीं और टूट गई थीं। इतना ही नहीं काफी समय से वह पब्लिक प्लेस में भी नजर नहीं आ रही थीं, लेकिन हाल ही में शहनाज की फिल्म हौसला रख रिलीज हुई थी जिसके प्रमोशन के दौरान शहनाज सामने आईं। बता दें कि सिद्धार्थ के निधन के बाद ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों का पहले ब्रेकअप हो गया था। 
 अब शहनाज ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। जूम से बात करते हुए शहनाज ने इन खबरों को गलत बताया है। दरअसल, जब शहनाज से सिद्धार्थ के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा, ‘उन्होंने कहा मेरा ब्रेकअप हो गया था। लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सकता।’ एक्ट्रेस ने ये खुलासा हाल ही में प्रमोशन के दौरान किया।  हाल में दोनों के ब्रेकअप की खबर वायरल होने लगी थी। अब इस बारे में शहनाज ने खुलकर बात की है। 
इंटरव्यू में शहनाज गिल से ब्रेकअप के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, ‘मेरा ब्रेकअप हो गया था। ऐसा कभी नहीं होगा।’ यह बात उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘हौंसला रख’ के प्रमोशन के दौरान कही। शहनाज गिल कई बार बिग बॉस शो के दौरान सिद्धार्थ को लेकर अपने प्यार का इजहार करते नजर आ चुकी हैं। उन्होंने शो से बाहर आने के बाद भी सिद्धार्थ के साथ काफी समय बिताया था । 
शहनाज गिल का एक और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह पुनर्जन्म की बात कर रही हैं। शहनाज का मानना है इंसान मृत्यु के बाद दोबारा इंसान का ही जन्म लेता है, न की किसी जानवर का। सिद्धार्थ शुक्ला ब्रह्मकुमारी के अनुयाई थे जिसके अनुसार माना जाता है कि यह चीज वाकई में होती है। शहनाज ने कुछ दिनों पहले ही सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘तू यहीं है’ गाना रिलीज किया गया था। इस गाने में सिडनाज की कहानी को दर्शाते हुए दोनों की कई तस्वीर और वीडियो दिखाए गए थे। 

Desk Team