सिद्धार्थ शुक्ला का कल बर्थडे था। है। हंसता-मुस्कुराता चेहरा अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन यादें सबके बीच आज भी मौजूद है। सिद्धार्थ के जन्मदिन पर तमाम चाहने वाले उन्हें मिस कर रहे हैं। लेकिन शहनाज गिल को उनके जाने का गम ज्यादा है। कभी उन्होंने अपने प्यार को छिपाया नहीं। 2 दिसंबर को कार्डिएक अरेस्ट के चलते एक्टर का निधन हो गया था। शहनाज पूरी तरह टूट गई थी।

लेकिन कहते हैं ना वक्त हर गम भर देता है। शहनाज धीरे-धीरे खुद को समेट रही है। आज 12 दिसंबर को एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ की एक अनोखी मगर प्यारी फोटो शेयर कर लोगों का ध्यान खींचा है। वह आज अगर हमारे बीच में होते तो 41 साल के हो गए होते। सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने उनको खूब मिस किया है। वहीं, शहनाज गिल ने भी अपने सबसे खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया है।
शहनाज गिल ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस एडिटेड तस्वीर में एंजेल बने सिद्धार्थ शुक्ला खिलखिलाकर हंस रहे हैं और उनके पीछे एंजेल वाले पंख लगे हुए हैं। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर के साथ कोई भी कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन फिर भी उनके दुख का अंदाजा लगाया जा सकता है।
शहनाज ने इस फोटो के जरिए बताया है कि सिद्धार्थ जहां कहीं भी हैं वे खुश हैं। फरिश्ते के रूप में वो हमेशा उनके साथ भी हैं। इस फोटो को देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई सिद्धार्थ को बर्थ डे विश कर रहा है। तो कोई उन्हें याद कर रोने वाला इमोजी शेयर कर रहा है। तो कोई Sidnaaz हमेशा बोल इमोशनल हो रहे हैं। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक्स किया है।

सिद्धार्थ और शहनाज पहली बार ‘बिग बॉस 13’ के घर में मिले थे, जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ ने निधन से कुछ महीनों पहले एक गाना रिकॉर्ड किया था। शहनाज गिल भी इस गाने का हिस्सा हैं। सिद्धार्थ और शहनाज के मस्ती के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जाता है कि शहनाज सिद्धार्थ के घर पर रहने लगी थी। उनकी मां और बहन शहनाज को बहुत पसंद करते थे।


Download Android App
Download iOS App



