जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कश्मीर क्षेत्र से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद पूरी तरह से उड़ा दी है। कुपवाडा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की सुरक्षा में तैनात एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) हथियारों के साथ लापता हो गया है।

एक अन्य सहयोगी भी फरार है
उन्होंने कहा कि कल देर रात बोहिपोरा निवासी एसपीओ साकिब तांत्रे जो भाजपा के स्थानीय नेता राशिद जरगर के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के रूप में तैनात था। वह उनके आवास से दो हथियारों के साथ लापता गया है। सूत्रों ने कहा कि लापता एसओपी के साथ बोहीपोरा निवासी उसका एक अन्य सहयोगी भी फरार है। उन्होंने कहा कि दोनों को तलाशने के लिए इलाके में अलर्ट जारी किया गया है।
बीएसएफ ने एक महिला घुसपैठिए को मार गिराया
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने पाकिस्तान की तरफ से आ रही एक महिला घुसपैठिए को मार गिराया। यह जानकारी सोमवार को अधिकारी द्वारा दी गई है। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एस पी एस संधू ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने रविवार रात आर एस पुरा सेक्टर में घुसपैठिए को मार गिराया।
खड़गे ने लगाया केंद्र पर आरोप- सदन को बाधित करने के लिए विपक्ष को उकसा रहे, वॉकआउट का किया फैसला
बीएसएफ जम्मू के जन संपर्क अधिकारी संधू ने बताया की, बीएसएस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठिए को कई बार सीमा पार नहीं करने के लिए आगाह किया लेकिन घुसपैठ कर रही महिला सीमा पर लगे बाड़ की तरफ तेजी से दौड़ती रही। उन्होंने बताया कि, इसके बाद बीएसएस के जवानों ने गोलियां चलाई और घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा के भीतर बीएसएफ की बाड़ के समीप मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



