बिग बॉस 13 में फेम पाने के बाद शहनाज गिल की किस्मत चमक चुकी है। शहनाज गिल के पास इन दिनों काम की कोई कमी नहीं है। कुछ समय पहले ही शहनाज गिल की म्यूजिक वीडियो फ्लाई रिलीज हुआ था। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल और बादशाह का ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच शहनाज गिल की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

शहनाज गिल इन दिनों एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। फिलहाल शहनाज, दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म हौसला रख में काम कर रही हैं। अब शहनाज और दिलजीत ने फिल्म से पहला लुक शेयर किया है जिसमें शहनाज फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं और दिलजीत व्हाइट सूट पहने हुए हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान शहनाज का बेबी बंप नजर आ रहा है। बैकग्रउंड में वैसे ही डेकोरेशन हुई है जैसे बेबी शावर के दौरान होती है।
हो सकता है कि फिल्म में शहनाज प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं या फिर ये फिल्म के एक सीन के दौरान का शूट हो। वैसे शहनाज और दिलजीत साथ में काफी क्यूट लग रहे हैं और दोनों की जोड़ी मिलकर इस फिल्म को हिट कर सकती है क्योंकि दोनों की पंजाब में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

इस फिल्म को खुद दिलजीत दोसांझ ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म उनकी नई प्रोडक्शन कंपनी प्रोड्यूज करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल का बेटा शिंदा ग्रेवाल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी होने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



