बीते कुछ समय से सोशल डिजिटल प्लेटफार्म का दबदबा काफी बढ़ा है और यही वजह है की बॉलीवुड के नामी सुपरस्टार एक के बाद एक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी पकड़ बनाने के लिए वेब सीरीज आदि की तरफ आकर्षित हो रहे है। डिजिटल डेब्यू करने वाले स्टारों की लिस्ट में अब बॉलीवुड के किंग खान भी शामिल होने जा रहे है।
जी हाँ शाहरुख़ खान के फैंस के लिए ये बेहद ख़ुशी की खबर है जो उन्हें फ़िल्मी परदे के अलावा भी एक्टिंग करते हुए देखना चाहते है। आपको बता दें शाहरुख़ खान को आखिरी बात फिल्म जीरो में देखा गया था जिसमे उनके साथ अनुषक शर्मा और कटरीना कैफ भी थी।
अब शाहरुख़ डिजिटल प्लेटफार्म में प्रवेश करने के लिए तैयार है साथ ही आपको बता दें कि वह पहले से ही इमरान हाशमी अभिनीत ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख़ ने डिजिटल पलटफॉर्मस का जिक्र करते हुए कहा की बार्ड ऑफ ब्लड’ वेब सीरीज के बाद वो एक और वेब सीरीज बनाने जा रही है जिसमे वो खुद भी एक्टिंग करने वाले है। ये वेब सीरीज एक थ्रिलर होगी।
शाहरुख़ खान ने आगे बताया बार्ड ऑफ ब्लड की तरह, यह वेब सीरीज उनके बैनर द्वारा निर्मित होगी। इस वेब सीरीज की स्क्रिप्ट ने उन्हें इतना उत्साहित किया है कि उन्होंने फैसला किया है , न केवल इसे बनाने के लिए बल्कि इसमें अभिनय भी करें।
अपनी आखिरी रिलीज़ फिल्म जीरो के बाद शाहरुख़ खान को लेकर ये खबर आयी थी की वो राकेश शर्मा के ऊपर बन रही बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा रह है पर अब बताया जा रहा है की अभिनेता विकी कौशल इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे है और शाहरुख़ ने ये फिल्म छोड़ दो है।



Download Android App
Download iOS App








