शाहरुख़ खान और उनकी बेटी सुहाना की चैट हुई वायरल , देखकर पिघल जायेगा दिल

Summary :

शाहरुख़ खान अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है और इन दिनों शाहरुख़ के मैसेज का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं और बॉलीवुड में इतने साल काम करने के बाद भी उनका स्टारडम, और औरा काम नहीं हुआ है। उनके पेशेवर मोर्चे के अलावा, शाहरुख सुहाना, आर्यन और अबराम जैसे बच्चों के लिए आदर्श पिता हैं। शाहरुख़ कई बार कह चुके है की वो भले ही इतने बड़े फिल्म स्टार है पर उनकी दुनिया उनके परिवार के इर्दगिर्द ही है।

शाहरुख़ खान और उनकी बेटी सुहाना

अक्सर शाहरुख़ खान अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है और इन दिनों शाहरुख़ के मैसेज का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये मैसेज उन्होंने अपनी प्यारी बेटी सुहाना को भेजा था जिसका काफी प्यारा जवाब सुहाना ने भी दिया।

शाहरुख़ खान और उनकी बेटी सुहाना

शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और उन्होंने अपने पिता के साथ हुई बातचीत का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में शाहरुख का सीधा संदेश जो इस तरह पढ़ा जा सकता है। ”मिस यू माय गर्ल” और सुहाना ने उनके संदेश का जवाब दिया, ”मिस यू 2 पापा, लव यू।”

शाहरुख़ खान और उनकी बेटी सुहाना

शाहरुख अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करते है पर ऐसा देखा गया हैकि शाहरुख़ खान अपनी बेटी सुहाना के ज्यादा करीब है और अक्सर सुहाना उनसे मिलने फिल्म सेट पर भी आती है। बाप बेटी का ये प्यार वाकई बेहद खूबसूरत लगता है।

शाहरुख़ खान और उनकी बेटी सुहाना

इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/Bt0TcLjg8Dw/

शाहरुख सुहाना के साथ तस्वीरें साझा करने में काफी एक्टिव रहे हैं, इससे पहले उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की थी जिसमें उनके बच्चे सुहाना और आर्यन मोनोक्रोम पीले रंग की पोशाक पहने दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को कैप्शन दिया गया था, ”यह तस्वीर मुझे येलो ब्रिक रोड की याद दिलाती है … I hope they find answers they r looking for or at least have enough questions to lead a full life….#mysunshines

शाहरुख़ खान और उनकी बेटी सुहाना

इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/BrFS_ojAV0q/?utm_source=ig_embed

एक बार जब सुहाना शाहरुख से मिलने के लिए सेट पर गई थीं और अभिनेता ने सेट से एक तस्वीर शेयर की थी और तस्वीर को कैप्शन दिया गया था, “ मेरा नाम तू गाने के लिए मैंने सबकुछ किया पर ये सबसे प्यारी चीज है। मेरी बेटी ने मुझे सेट पर गाने को सही से पढ़ना सिखाया।

शाहरुख़ खान और उनकी बेटी सुहाना

इस के बाद उन्होंने मुझे उम्मीद है कि वह उस गाने को देखकर वो वहीँ महसूस करेगी जैसा उसने सिखाया था। सुहाना भी अपने पिता के बेहद करीब है और बताया जाता है की वो ज्यादा समय तक अपने पापा शाहरुख़ से दूर नहीं रह पाती।

अपनी माँ का घर छोड़ने वाली तस्वीर पर सारा अली खान ने दिया हैरानी भरा बयान

Desk Team