आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि पिछले साल की तरह इस बार फिर देश में कोरोना महामारी के चलते लोगों को अपने घरों में ही ईद का त्यौहार मनाना है। भले ही कोरोना के चलते लोग परेशान हों लेकिन कोई भी महामारी या परेशानी लोगों के त्यौहार के उत्साह को कम नहीं कर सकती है। ऐसे में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने ईद की मुबारकबाद बेहद खास अंदाज में दी है।

किंग खान का हैंडसम लुक
वैसे तो शाहरुख खान देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी स्टाइल को लेकर पसंद किए जाते हैं। बेशक लम्बे वक्त से एक्टर फिल्मों से दूर हैं लेकिन लोगों की दीवानगी उनके लिए आज पहले के जैसी ही है ऐसे में ईद पर अपने हीरो का गजब लुक देख उनके कायल हुए जा रहे हैं।

अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में शाहरुख खान पूरी तरह से त्योहार के मूड में दिखाई दे रहे हैं। ब्लैक शेरवानी शाहरुख खान के फेस्टिव लुक को बेहद खास बना रही है। तस्वीर में सुपरस्टर एक लकड़ी की कुर्सी पर कोजी अंदाज में बैठकर पोज देते दिख रहे हैं।

एक्टर की रॉयल तस्वीरों को बॉलीवुड के टॉप फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें ,डब्बू रतनानी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के फेमस फोटोग्राफर हैं। इससे पहले भी उन्हें डब्बू रतनानी और शाहरुख की एक साथ फोटोज चर्चा में रही।

वर्क फ्रंट की बात करे तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके साथ अहम रोल में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ को देखा गया था। लेकिन इस फिल्म के बाद बादशाह खान कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी। मगर अब ‘पठान’ फिल्म से एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में छा जाने के लिए तैयार हैं।


Download Android App
Download iOS App



