सुपरस्टार शाहरुख खान रविवार को लोगों में कोरोनोवायरस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक अनूठा और दिलचस्प वीडियो लेकर आए। उन्होंने अपनी फिल्मों के दृश्यों का प्रयोग कर कोविड-19 पर एक मजेदार और जानकारीपूर्ण वीडियो बनाया है।

साल 1992 में आई उनकी लोकप्रिय फिल्म ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ का गीत ‘लवेरिया’, ‘कल हो ना हो’ (2003), ‘चलते चलते’ (2003) और ‘रईस’ (2017) जैसे हिट फिल्मों के गानों के माध्यम से शाहरुख ने कोरोनोवायरस के बारे में तथ्यों को बताने का प्रयास किया है।
सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख़ ने यह भी बताया है कि लोगों को किस तरह के मास्क नहीं खरीदने चाहिए और इसके लिए उन्होंने ‘बाजीगर’ और ‘बादशाह’ फिल्म की मदद ली है।
शाहरुख ने पोस्ट शेयर किया, “इंशाअल्लाह हैशटैग जनता कर्फ्यू वायरस के प्रसार के खिलाफ मदद करेगा, हालांकि हमें यह फिर से करना पड़ सकता है। ताली ने काफी खुशी दी। इसलिए सुरक्षा उपायों को याद करते हैं, वह भी कुछ आनंद के साथ ..कृपया इसे सकारात्मक तौर पर लें। वे सभी, जो बिना थके आज काम कर रहे हैं, हम उनके बहुत आभारी हैं। शुक्रिया।”
सिर्फ शाहरुख़ ही नहीं बल्कि कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे है और इस महामारी के खिलाफ लड़ाइआ में सरकार का साथ देने के लिए अपील कर रहे है। कोरोना के प्रकोप के चलते ज्यादातर सेलब्स ने खुद को सेल्फ आइसोलेट किया हुआ है।



Download Android App
Download iOS App



