साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि का नाम बी टाउन इंडस्टी
में भले ही ज्यादा लोग न जानते हो, लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में प्रियामणि की
अच्छी खासी पहचान है। बतो दें कि प्रियामणि कई साउथ मूवीज में काम करने के साथ साथ कुछ
हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी है, लेकिन प्रियामणि को असली पहचान मिली शाहरुख खान
की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से। इस फिल्म में प्रियामणि ने एक स्पेशल आइटम नंबर पर
परफॉर्म किया था। साथ ही प्रियामणि ने इससे जुड़ा एक खूबसूरत किस्सा भी शेयर किया।
शाहरुख खान की
फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ उनके किरयर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में
प्रियामणि ने ‘1234 गेट ऑन द डांस फ्लोर’ आइटम सॉग पर डांस करके इस फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। इस फिल्म को तो लोगों
ने खूब पसंद किया ही ,लेकिन इसके साथ साथ प्रियामणि की भी जमकर तारीफ हुई। प्रियामणि को इस आइटम
सॉग की शूटिंग के दौरान शाहरूख खान ने उन्हें 300 रुपए दिए थे, जो उन्होंने आज तक संभाल कर रखे है।
इस गाने की
शूटिंग के अनुभव को शेयर करते हुए प्रियामणि कहती है कि इस गाने के लिए पांच रातों
से भी ज्यादा समय तक शूटिंग हुई और इसका अनुभव बहुत ही अच्छा था। इसके साथ ही
उन्होंने शाहरूख खान को लेकर कहा कि शूटिंग जब तक पूरी हुई तब तक वो उनके अच्छे दोस्त बन
गए थे। इसके साथ ही प्रियामणि ने बताया कि शाहरूख खान ने उन्हें 300 रुपये दिए जो वो आज भी अपने पर्स में संभाल कर
रखती है।
प्रियामणि के
मुंह से शाहरूख खान की तारीफ यहीं नहीं रूकी। इसके बाद उन्होंने कहा कि शाहरुख खान हमारे
देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, जो कभी भी सक्सेस को अपने सिर पर
नहीं चढ़ने देते। प्रियामणि ने कहा कि शाहरूख खान काफी प्यारे एक्टर हैं और शूटिंग
के दौरान हर कोई उनके पास बहुत सहज फील करता था।


Download Android App
Download iOS App




