बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख़ खान एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। शाहरुख़ खान अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल अभिनेता एक साथ कई बिग बजट फिल्मों में दिखाई देंगे।जिसको लेकर शाहरुख़ के फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। वही इन सब के बाद शाहरुख़ खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमे एक्टर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की टांग खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, शाहरुख खान का यह वायरल वीडियो ‘उमंग 2022’ के इवेंट का है, जो हर साल मुंबई में आयोजित होता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान स्टेज पर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ खड़े हैं। इस मौके पर हर्ष शाहरुख खान से मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के बारे में कहते हैं कि मेरी नजर उन से नहीं हट रही है। कितनी शान से वह बैठे हुए हैं। मुझे यकीन है कि कोई भी उनकी बात नहीं टालता होगा। पूरी मुंबई उनकी बात मानती है।
वही हर्ष की ये बात सुनकर शाहरुख़ खान ने जवाब देते हुए कहा की मुंबई पुलिस का कमिश्नर होना पूरे देश में बड़ी बात है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर जगह उनकी बात मानी जाती है। एक शख्सियत ऐसी है, जिनके आगे वह भी यस बॉस करते हैं। दरअसल शाहरुख खान का ये इशारा किसी और की तरफ नहीं बल्कि पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की पत्नी की तरफ होता है। अभिनेता की यह बात सुनकर खुद पुलिस कमिश्नर संजय पांडे भी हसने लग जाते हैं। वही इसके बाद शहरुख ने भारती के साथ पूर्व पुलिस कमिश्नर और उनकी पत्नी बनकर एक्टिंग भी की जिसमे एक्टर ने दिखया की रियल लाइफ में पत्नी के सामने उनकी क्या पर्सनालिटी हैं।

वही शहरुख के वर्क फ्रंट की बात करे तो 2023 में उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज होंगी। वह फिल्म ‘पठान’ में दिखाई देंगे, जो अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

उनकी फिल्म ‘जवान’ 2023 में 2 जून को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा, शाहरुख ‘डंकी’ में भी दिखाई देंगे, यह फिल्म भी अगले साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



