शाहरुख खान के नए दिवाली ऐड ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, ऐसे मिल रहे रिएक्शन

Summary :

सुपरस्टार शाहरुख खान कैडबरी के नए ऐड की वजह से पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस विज्ञापन से शाहरुख खान नेटिजन्स का दिल जीत रहे हैं। न सिर्फ कैडबरी का ऐड बल्कि, स्टार इस दिवाली स्थानीय लोकल दुकानों से सामान खरीदने की भी अपील कर रहे हैं।

दिवाली से पहले कैडबरी ब्रांड ने एक खास एड अपने यूट्यूब पेज पर अपलोड किया है। इस वीडियो की दो खास बाते हैं। पहला एड में दिख रहे शाहरुख खान और दूसरा एड का खास संदेश। इस एड के पोस्ट होते ही यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ कह रहे हैं, मैं SRK की आंखों में दुख देख सकता हूं। कोई कह रहा है कि हम दुख की घड़ी में आपके साथ हैं। शाहरुख खान को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं दिल जीतने वाली हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए थे। 
बेटे आर्यन खान के ड्रग विवाद में फंसने के बाद किंग खान शाहरुख को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कंपनियों ने शाहरुख के एड बंद कर दिए। हालांकि शाहरुख का स्टारडम कमाल का है। इस दिवाली को और खास बनाने के लिए कैडबरी चॉकलेट ब्रांड ने एक खास एड पोस्ट किया है। इस एड में एक खास संदेश दिया गया है। संदेश कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन को लेकर है। 


एड में संदेश दिया जा रहा है कि इस दिवाली छोटे व्यवसायियों से शॉपिंग करें। क्योंकि कोरोना महामारी के बाद हुए लॉकडाउन में उन्होंने बहुत बुरा वक्त देखा है। इस एड की एक और खास बात है, जिससे ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस एड में कैडबरी की तरफ से कैप्शन दिया गया है ”नॉट जस्ट ए कैडबरी एड” यानि सिर्फ कैडबरी विज्ञापन के लिए नहीं। एड में कैडबरी संदेश दे रहा है, ”इस दिवाली, हमने भारत के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर सैकड़ों छोटे व्यवसायों की मदद की है।”
यह विज्ञापन यूट्यूब पर अपलोड होने के बाद वायरल हो गया। ब्रांड की थीम दर्शकों को पसंद आई और उन्होंने छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की सराहना की है। एक यूजर ने लिखा कि, कैडबरी विज्ञापन किसी भी ब्रांड के सर्वश्रेष्ठ अभियानों में से एक है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि वाह विज्ञापन में बस कमाल के शाहरुख खान। मुझे तुमसे प्यार है।  कुछ कह रहे हैं, मैं एसआरके की आंखों में दुख देख सकता हूं। कोई कह रहा है कि हम दुख की घड़ी में आपके साथ हैं।

Desk Team