शाहरुख खान की आखिरी फिल्म भले तीन साल पहले आई हो। मगर हर वो अपनी नई फिल्मों को लेकर हर दूसरे दिन चर्चा में रहते हैं। पहले सुर्खियां बनाई यशराज प्रोडक्शंस में बन रही ‘पठान’ ने. फिर एटली डायरेक्टेड फिल्म की शूटिंग चालू हो गई। और अब वो अपनी तीसरी फिल्म को लेकर खबर में हैं, जिसे राजकुमार हिरानी डायरेक्ट करने वाले हैं। कमाल की बात ये कि इन तीनों फिल्मों में से किसी की भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

खबरें हैं कि SRK और राजकुमार हिरानी की फिल्म किसी आम सामाजिक मुद्दे पर नहीं होगी बल्कि एक ऐसे मुद्दे पर आधारित होने वाली है जिससे अधिकतर लोग अनजान हैं। एक खबर की मानें तो दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर ‘डंकी फ्लाइट’ जैसे गंभीर मुद्दे को रखने वाली है। आपमें से कइयों ने शायद ये नाम पहली बार सुना होगा! हम आपको बताते हैं कि डंकी फ्लाइट क्या होती है?

डंकी फ्लाइट यानी कि किसी दूसरे देश में घुसने या जाने का अवैध तरीका। भारत समेत कई देशों के लोग दूसरे देशों में जाने के लिए अवैध तरीके अपनाते हैं। इसमें फेक पासपोर्ट से लेकर असल पहचान छिपाकर एंट्री लेने तक के तरीके शामिल होते हैं। पंजाब में डंकी फ्लाइट एक आम बात है क्योंकि वहां के लोग कनाडा में जाने और बसने के लिए इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। कई युवा तो इस प्रक्रिया की मदद से कनाडा और यूएस चले जाते हैं।

फिल्म में शाहरुख खान एक ऐसे ही पंजाबी शख्स का किरदार निभाएंगे जो कि डंकी फ्लाइट के जरिए कनाडा जाने की कोशिश करता है। इस सोशल ड्रामा फिल्म में पूरी प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं और गैरकानूनी तरीकों के बारे में बताया जाएगा। कहानी से तो फिल्म के दिलचस्प होने की संभावना खासा बढ़ गई है। वहीं अगर बात शाहरुख के वर्क फ्रंट की करें तो फिलहाल वे ‘पठान’ और एटली कुमार की फिल्म में बिजी हैं और खबरें ऐसी भी हैं कि वे जल्द ही ओटीटी पर भी डेब्यू कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



