शाहरुख खान पिछले 30 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। किंग खान ने
अपने फिल्मी सफर में ना जाने कितनी फिल्में और कितने ही रोल किए है। हर रोल में वह
फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए है वहीं देश-विदेश हर जगह किंग खान के फैंस
मौजूद है जो आज भी उनकी एक झलक के लिए
बेताब रहते हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर ना जाने शाहरुख कितने सारे यंग एक्टर्स की इंस्पिरेशन
है लेकिन शाहरुख खुद बॉलीवुड के ही एक एक्टर को अपनी इंस्पिरेशन मानते हैं और उनके
साथ काम करने की भी इच्छा रखते हैं।
कौन है शाहरुख खान की इंस्पिरेशन
दरअसल, शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान एक्टर टाइगर श्रॉफ ने
भी कमेंट किया था, जिसको देखने के बाद शाहरुख काफी खुश हो गए।
इसके बाद उन्होंने अपने फेवरेट हीरो के बारे में बताते हुए कहा कि ये एक्शन हीरो
मेरी इंस्पिरेशन है। बता दें कि टाइगर अक्सर एक्शन फिल्मों में नजर आते हैं। जो
आजकल की यंग जनरेशन को काफी ज्यादा पसंद आता है और लोग उन्हें कॉपी करने की कोशिश
भी करते हैं।
शाहरुख खान ने जताई इच्छा
लाइव सेशन के दौरान शाहरुख ने टाइगर के बारे में बात करते हुए कहा- “टाइगर श्रॉफ, न केवल मेरे
दोस्त हैं बल्कि मेरे बेबी जैसा है, क्योंकि वो दादा
का बेटा है’ तुम लोगों को इंस्पायर
करने वाले इंसान हो। इंशाअल्लाह,
मुझे किसी दिन तुम्हारे
साथ काम करने का मौका मिलेगा और तुमने जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है, लाइव आने के लिए धन्यवाद।”
टाइगर श्रॉफ ने कहा थैंक्यू
वहीं टाइगर ने भी अपनी इंस्टास्टोरी पर शाहरुख खान को उनके द्वारा कहे गए शब्दों
के लिए धन्यावाद देते हुए लिखा, “दुनिया के सबसे बड़े एंटरटेनर से मिलने वाली
दुनिया. मेरा दिन बना दिया सर. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!” एक्टर ने अपनी दूसरी
स्टोरी में लिखा, “आपके साथ एक ही सांस में बात नहीं की जा सकती है सर, लेकिन इन शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और
मुझे नहीं लगता कि कोई भी एक्शन हीरो आपके जैसे एक्शन में ‘रिएक्ट‘ कर सकता है।”
वर्कफ्रंट की बात करें
शाहरुख खान आने वाले दिनों में फिल्म ‘पठान‘, डंकी और ‘जवान‘ में दिखने वाले हैं। पठान के साथ किंग खान पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर
वापसी करने जा रहे हैं। वहीं, टाइगर के पास भी कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं
जिनमें ‘गणपथ‘, ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ और ‘रैम्बो‘ का नाम शामिल है।


Download Android App
Download iOS App









