बीते दिनों बॉलीवुड गलियारों से निकल कर ये खबर आयी की ‘स्त्री’ फेम अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से शादी कर सकती है। श्रद्धा कपूर ने इससे पहले कभी ऐसा कुछ नहीं किया जिससे ये अंदाजा लगाया जा सके की वो साहड़ी करने की प्लानिंग कर रही है और इसी वजह से ये खबर लोगों के लिए बेहद चौंकाने वाली रही।
इस खबर के वायरल होते ही हर कोई ये जानना चाहता था की असल में ऐसा है भी या नहीं और इस खबर की सच्चाई को बताने के लिए खुद शक्ति कपूर के पिता को सामने आना पड़ा।
शक्ति कपूर ने मीडिया के सामने बयान दिया की ना तो श्रद्धा कपूर अभी शादी कर रही है ना ही उनका ऐसा कोई प्लान है। शादी की खबर महज एक अफवाह है और श्रद्धा अभी अगले 4-5 साल तक शादी के बारे में सोचेंगी भी नहीं। अभी वो सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रही है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की डेट्स आने वाले दो साल के लिए बुक है और उनके पास अभी बहुत काम है , ऐसे में शादी करने का तो सवाल ही नहीं उठता। शक्ति कपूर ने श्रद्धा की शादी की बता को बकवास बताते हुए ध्यान न देने के लिए कहा।
रोहन श्रेष्ठा के बारे में पूछे जाने पर शक्ति कपूर ने बताया की रोहन से हम लोगों का पारिवारिक रिश्ता है और रोहन के पिता उनके अच्छे दोस्त है। श्रद्धा का नाम बीते दिनों कई एक्टर्स के साथ जुड़ा है और ये कोई नयी बात नहीं है। मेरी बेटी की जिंदगी में क्या चल रहा है मुझे इस बात की जानकारी है।
रोहन श्रेष्ठा की बारे में बात की जाए तो वो बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर है और श्रद्धा से उनकी अच्छी दोस्ती है। हाँ श्रद्धा कपूर और रोहन की शादी की खबर को हवा जब मिली थी कहा जा रहा था की श्रद्धा के पैरेंट्स चाहते हैं कि अगर उनकी बेटी चाहेगी तो इस दोस्ती को रिश्तेदारी को बदलने पर उन्हें खुशी होगी।
श्रद्धा की रोहन से शादी पर शक्ति कपूर ने आगे कहा की , वह अपने पेरेंट्स की सहमति के बिना कभी शादी नहीं करेगी।’ आपको बता दें इससे पहले श्रद्धा कपूर बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी पर परिवार के दबाव में उन्हें फरहान का साथ छोड़ना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App









