90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री शांति प्रिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनका बेहद बोल्ड और भावनात्मक कदम।
हाल ही में शांति प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी गंजे लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने दिवंगत पति सिद्धार्थ रे का ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ शांति प्रिया ने समाज में महिलाओं के लिए तय किए गए सौंदर्य मानकों को खुली चुनौती दी है।
शांति प्रिया ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैंने हाल ही में अपना सिर मुंडवाया है और मेरा यह अनुभव बेहद अलग और आज़ाद कर देने वाला रहा है।
महिलाएं अक्सर जीवन में कई सीमाओं के भीतर जीती हैं, कई नियमों को मानती हैं और कई बार खुद को पिंजरे में बंद कर लेती हैं।
लेकिन इस बदलाव के साथ मैंने खुद को मुक्त कर लिया है – मैं अब किसी तयशुदा खूबसूरती के पैमाने में नहीं बंधना चाहती।”
अपने इस नए लुक के साथ उन्होंने अपने दिवंगत पति की याद को भी खास अंदाज में जिया।
उन्होंने लिखा, “मैंने यह ब्लेजर पहना है जो मेरे दिवंगत पति का है – और आज भी उसमें उनकी गर्मजोशी महसूस होती है।”
शांति प्रिया का यह रूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जहां कई फैंस ने उनके साहसी कदम की सराहना की
उनका यह लुक न सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट है, बल्कि एक गहरा सामाजिक संदेश भी है – खुद को अपनाइए, जैसा आप हैं।


Download Android App
Download iOS App













