एक्टर शरद केलकर ने किया बड़ा खुलासा, बताया- जान से मारने की धमकी मिल रही

Summary :

चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ ने OTT प्लेटफॉर्म पर जमकर धमाल मचाया है। यही नहीं ‘द फैमिली मैन’ अमेजन प्राइम वीडियो की हिट हुईं वेब सीरीज में से एक है।

चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ ने OTT प्लेटफॉर्म पर जमकर धमाल मचाया है। यही नहीं ‘द फैमिली मैन’ अमेजन प्राइम वीडियो की हिट हुईं वेब सीरीज में से एक है। इस वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी के अलावा बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर ने अरविंद नाम का किरदार अदा किया था। सीरीज में अरविंद को सुचि का दोस्त दिखाया गया है जो कि मनोज बाजपेयी (फैमिली मैन) की पत्नी हैं। ऐसे में मेकर्स ने एक थोड़ा सा हिंट ये भी दिया है कि अरविंद सुचि के साथ रिलेशनशिप में है।
मालूम हो ‘द फैमिली मैन’ का पहला सीजन सुपरहिट रहा था जिसके बाद मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आये। सीरीज में मनोज बाजपेयी, समंथा अक्कीनेनी, प्रियामणि, दर्शन कुमार, आसिफ बसरा और गुल पनाग जैसे कई कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं।
शरद केलकर को मिली धमकियां
हाल ही में एक बातचीत में शरद केलकर ने खुलासा करते हुए कहा कि ‘द फैमिली मैन’  में उनके किरदार की वजह से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है। एक्टर ने कहा ‘मुझे इस तरह के मैसेज रोज आते हैं। जैसे- श्रीकांत और सुचि के बीच मत आओ। जान से मार देंगे तुमको। मुझे इस तरह की ढेरों धमकियां दी जाती हैं। तो अब मुझे इसकी आदत हो गई है। बता दें, शरद का कहना है फैंस के दिलों में इस शो को लेकर कई तरह की थ्योरीज हैं। 
 मनोज बाजपेयी का किरदार?
वेब सीरीज में यदि मनोज बाजपेयी के रोल की बात करें तो वो भारत के लिए स्पेशल सर्विसेज देने वाले एक सीक्रेट एजेंट का है जो कि अपनी पारिवारिक और प्रोफेशनल जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमता रहता है। 
 सीरीज में खूब मस्ती भरी है, तो वहीं इसके साथ ही जबरदस्त एक्शन भी दिखाया गया है और कॉमेडी-एक्शन का ये तड़का फैंस को जमकर भाया है।

Desk Team