रीम शेख का नाम एक्टिंग की दुनिया में अजनबी नहीं है। टीवी सीरियल्स से लेकर ओटीटी का सफर उन्होंने पूरा किया है और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल भी जीता है।
रीम ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के कपड़े पहनती हैं लेकिन उनके शरारा सेट्स की बात ही अलग है।
आइए नजर डालते हैं रीम शेख के 6 शरारा सेट्स पर और सीखते हैं उनसे शरारा सेट्स के लिए स्टाइलिंग टिप्स।
यह पिंक कलर का शरारा सेट मिरर और थ्रेड वर्क के साथ बेहद खूबसूरत दिख रहा है।
यह कुर्ता बीच से कटा हुआ है, जिससे ब्लाउज वाला लुक मिल रहा है। कुर्ता के नीचे बड़े साइज के मिरर और टैसल्स लगे हुए हैं।
इसके नीचे प्लेन पिंक कलर का शरारा है। इसके साथ रीम ने मिडिल पार्टिंग करके बालों को खुला रखा है
इस पर गोल्डन एम्ब्रॉइडरी बेहद खूबसूरत दिख रही है। इसके साथ रीम ने पर्ल वाले झुमके पहने हैं और बाल खुले रखे हैं।
यलो कलर का यह शरारा सेट खूबसूरत गोल्डन एम्ब्रॉइडरी वर्क के साथ है, जिसमें गोल्डन थ्रेड वर्क प्रमुखता से है।
इसकी स्लीव्स थ्री फ़ोर्थ है, जिसका आगे का हिस्सा स्कैलप पैटर्न में है। इसके साथ रीम ने ढीली चोटी बनाई है और उसे आगे की ओर किया हुआ है।
रीम का यह ब्लैक शरारा सेट परफेक्ट पार्टी वियर है। यदि आप पार्टीज़ में हमेशा एक जैसा सूट पहन कर बोर हो चुकी हैं, तो यह ब्लैक शरारा सेट परफेक्ट ऑप्शन है।
यह फुल स्लीव पैटर्न में है लेकिन इसके बैक पर डीप डिजाइन है, जिससे इसे गॉर्जियस लुक मिल रहा है। सामने से हाई नेक डिजाइन और होंठों पर रेड लिपस्टिक कन्ट्रैस्ट लुक दे रहे हैं।
रीम का यह मरून शरारा सेट ऑरेंज कलर के दुपट्टे के साथ बेहद खूबसूरत दिख रहा है। यह एक प्लेन कुर्ता के साथ है, जिसके फुल स्लीव्स के आगे की ओर ऑरेंज बॉर्डर लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App















