इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक शहनाइयों की गूँज सुनाई दे रही है और एक के बाद एक कई नामी सितारे शादी के बंधन में बंध गए है। बीते दिन टीवी जगत की नामी हस्तियों में शुमार पारुल चौहान , कपिल शर्मा , अद्दिती गुप्ता जैसी सेलिब्रिटीज ने शादी की और अब बारी है शीना बजाज और रोहित पुरोहित की।
टीवी इंडस्ट्री के एक और मशहूर कपल शीना और रोहित भी जल्द शादी करने जा रहे है और इनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। शीना बजाज ने अपनी शादी का कार्ड खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
आपको बता दें शीना बजाज और रोहित राजपुरोहित 22 जनवरी को शादी कर रहे है। ये शादी रोहित के होम टाउन जयपुर में संपन्न होगी। टीवी इंडस्ट्री का ये कपल मारवाड़ी और पंजाबी दोनों रीति रिवाजों के साथ शादी करेंगे।
मशहूर टीवी शो ‘ मरियम खान – रिपोर्टिंग से सुर्ख़ियों बटोरने वाली शीना बजाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कार्ड की खूबसूरत तस्वीरों के साथ कुछ और तस्वीरें भी शेयर की जिसमे रोहित उनके साथ नजर आ रहे है।
मशहूर टीवी शो ‘तुझसे है राबता’ शो की एक्ट्रेस शीना ने सोशल मीडिया पर कार्ड की तस्वीर शेयर कर साथ में कैप्शन लिखा है ‘ ‘’ Need ur blessings.’ यानी आपका आशीर्वाद चाहिए !
कार्ड दिखने में बेहद खूबसूरत है और काफी यूनीक लग रहा है। उनके फैंस को ये कार्ड काफी पसंद आ रहा है और साथ ही इन्हे शादी की शुभकामनाएं भी मिलनी शुरू हो गयी है। हम सभी की तरफ से भी शीना बजाज और रोहित राजपुरोहित को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं !
आपको बता दें शीना ने साल 2003 में मशहूर टीवी शो जस्सी जैसी कोई नहीं से टीवी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और इसके बाद साल 2011 में बतौर लीड रोल ‘बेस्ट ऑफ़ लक निक्की में इनका काम बेहद पसंद किया गया।


Download Android App
Download iOS App









