Tunisha Sharma मामले में Sheezan Khan को मिली राहत, 2 महीने जेल में काटने के बाद हुई बेल

Summary :

अब अदालत ने शीजान खान को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। लेकिन कोर्ट ने एक्टर को अपना पासपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा है।

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में फिलहाल एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस के आरोपी शीजान खान जो पिछले 2 महीने से जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं अब उनको बड़ी राहत मिली है। खबर आई है कि शीजान खान को शनिवार को जमानत मिल गई। लगातार जमानत की अर्ज़ी देने वाले एक्टर आखिरकार कामयाब हो ही गए। 
अब अदालत ने शीजान खान को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। लेकिन कोर्ट ने एक्टर को अपना पासपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जिसके एक दिन बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड यानी शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शीजान खान- तुनिषा शर्मा के साथ रिलेशनशीप में थे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। इस केस को लव जिहाद के एंगल से भी देखा गया। शीजान और उनके परिवार पर तुनिषा को इस्लाम कुब्लाने का दवाब बनाने से लेकर उसे ज़बरदस्ती हिजाब पहननाने तक के आरोप लगे। 
लेकिन अब आखिरकार लम्बे सबर के बाद एक्टर को बेल मिली है। अब 69 दिनों बाद शीजान खान को जमानत नसीब हुई। आपको बता दें कि इस मामले में वसई पुलिस ने भी शीजान के खिलाफ 524 पेज की चार्जशीट दाखिल की है।
जिसके बाद काफी समय से शीजान की जमानत याचिका खारिज हो रही थी। एक्टर की फैमिली से लेकर उनके वकील तक सब उन्हें छुड़ाने में लगे हुए थे। ऐसे में अब उनकी फैमिली और फैंस को शीजान के बाहर आने की खुशी मिली है। 

Desk Team