शेफाली जरीवाला ने जालीदार ड्रेस पहन कर लगाया बोल्डनेस का तड़का, एक्ट्रेस की लेटेस्ट हॉट तस्वीर देख लट्टू हुए फैंस

Summary :

कांटा लगा एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने बेशक कम फिल्मों में काम किया हो ,लेकिन अदाकारा को सोशल मीडिया स्टार बना रहना बखूबी आता है।

कांटा लगा एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने बेशक कम फिल्मों में काम किया हो ,लेकिन अदाकारा को सोशल मीडिया स्टार बना रहना बखूबी आता है। शेफाली अक्सर फैंस के साथ ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं,जिसके बाद फैंस पर खुद पर काबू नहीं कर पाते  हैं। पिछले दिनों शेफाली मालदीव में छुट्ट‍ियां मनाने गई थीं। वहां से उन्‍होंने बिकिनी फोटोज शेयर कीं, वहीं अब उन्‍होंने जालीदार ड्रेस में अपनी बेहद बोल्ड तस्‍वीरें शेयर की हैं।
शेफाली जरीवाला गुरुवार शाम को ये तस्‍वीरें शेयर की हैं। इनमें वह ऑफ व्‍हाइट कलर की नेट ड्रेस में टेबल पर बैठी नजर आ रही हैं। जिसे देखकर उनके चाहने वालों का कहना है ‘कांटा लग’ रहा है, तो कोई उसे ‘जहर’ बता रहा है। एक फैन ने तो यहां तक लिखा है कि मैडम जान लेनी है तो ऐसे ही ले लो, ऐसी फोटो डालने की क्‍या जरूरत है। 
वहीं, एक फैन ने लिखा है, ‘हमेशा की तरह खूबसूरत। एक अन्‍य ने लिखा है, ‘कतई जहर।’ एक फैन ने तो शेफाली की तुलना चॉकलेट से कर दी है। इस फैन ने लिखा है, ‘आपकी तस्‍वीरें देखकर यही लगता है कि आपकी बॉडी चॉकलेट की बनी हुई है। स्‍वीट और क्‍यूट।
कुछ लोगों को नहीं पसंद आया एक्ट्रेस का यह लुक 
कुछ यूजर्स को शेफाली का ऐसा अवतार एक आंख भाया और उन्‍होंने एक्ट्रेस के लिए साफ शब्‍दों में लिखा है, ऐसे ही कपड़े पहनने हैं तो सीधे बिकिनी पहन लेती।’ कई यूजर्स ने तस्‍वीरों पर नाराजगी जताई है।
 प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो शेफाली लंबे वक्त से पर्दे से गायब हैं। आखिरी बार वो बिग बॉस 13 के घर में नजर आईं थीं। 

Desk Team