Shehnaaz Gill का सपना हुआ पूरा, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

Summary :

एक्ट्रेस और पंजाबी सिंगर शहनाज ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस के फैंस इस सरप्राइज से काफी खुश है। बता दें कि शहनाज से सोशल मीडिया पोस्ट में अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज़ गिल’ का अनाउंसमेंट करते हुए पहले गेस्ट की झलक भी दिखाई है। एक्ट्रेस के टॉक शो में बॉलीवुड हैंडसम हंक बतौर गेस्ट नजर आने वाला है।

शहनाज गिल सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल जल्द ही अपना खुद का शो को लेकर दर्शकों के बीच आ रही है। एक्ट्रेस और पंजाबी सिंगर शहनाज ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस के फैंस इस सरप्राइज से काफी खुश है। बता दें कि शहनाज से सोशल मीडिया पोस्ट में अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज़ गिल’ का अनाउंसमेंट करते हुए पहले गेस्ट की झलक भी दिखाई है। एक्ट्रेस के टॉक शो में बॉलीवुड हैंडसम हंक बतौर गेस्ट नजर आने वाला है। 
शहनाज गिल जल्द ही अपने नए टॉक शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज़ गिल’ की शुरुआत करने वाली है। शो की शुटिंग पूरी हो चुकी है। एक्ट्रेस ने इसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। शहनाज के चैट शो में पहले गेस्ट के रुप में कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के हैंडसम हंक राजकुमार राव दिखाई देंगे। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने जो चाहा वह सच हो गया। 
शहनाज ने अपने शो की एक कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि “ सपने सच होते हैं…. और आज एक ऐसा पल था जो मैंने चाहा वह सच हो गया। मैं हमेशा से टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव के साथ काम करना चाहती थी और आज मैंने उनके साथ अपने पहले चैट शो – “देसी वाइब्स विद शहनाज़ गिल” में गेस्ट के रूप में शूटिंग की। मैं सचमुच चाँद पर हूं! मेरी रिक्वेस्ट का सम्मान करने के लिए राजकुमार राव थैंक्यू सो मच, आप जानते हैं कि आप सबसे अच्छे हैं! 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘मोनिका ओह माय डार्लिंग’ स्ट्रीमिंग देखना न भूलें। 

बता दें कि जल्द ही शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। शहनाज भाईजान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस के टॉक शो के अनाउंसमेंट के बाद से फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, “आपकी अच्छी-खासी सफलता के लिए बधाई! आप एक प्रेरणा हैं!” 

Desk Team