बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर मुसीबत में फंसते नज़र आ रहे है। हाल ही में अश्लील फिल्मे बनाने और उन्हें अपलोड करने के मामले में राज कुंद्रा को जेल की हवा खानी पड़ी थी जिसके बाद कई लोग खुलकर उनके खिलाफ आ खड़े हुए। वही शर्लिन चोपड़ा लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी कर रही ही। शर्लिन चोपड़ा लगातार राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधे हुए हैं।

अब उन्होंने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज कराई है। शर्लिन ने बीते 14 अक्टूबर को यह शिकायत दर्ज कराई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए शिकायत की है।’

शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा कि ‘उन्होंने अंडरवर्ल्ड की धमकी दी। आपको अच्छी तरह याद होना चाहिए, आपने मेरे साथ यौन शोषण किया। लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाई, आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं? आर्टिस्ट के घर पे जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।’

वह आगे कहती हैं, ‘उन्होंने मुझे डराया और कई सारी धमकी दी। मैं एक सिंगल वूमेन हूं। अकेली रहती हूं मैं डर गई थी। आज हिम्मत जुटाकर वापस आई हूं।’ शर्लिन ने कहा कि 27 मार्च 2019 को राज कुंद्रा देर रात उनके घर आए थे और उनका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने कुंद्रा के दबाव में 29 मार्च को एक फोटोशूट किया था।


Download Android App
Download iOS App



