दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज 3 महीने पूरे हो चुके हैं। सुशांत मामले में एक्टर की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स के लेने-देन और सेवन करने के आरोप में एनसीबी ने बीते दिनों पहले उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि सुशांत केस में मुख्य आरोपी के तौर पर रिया चक्रवर्ती को ही देखा जा रहा है। ड्रग्स मामले में एनसीबी द्वारा रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके समर्थन में आए थे।

इसी दौरान फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड और रिया की करीबी दोस्तों में से एक शिबानी दांडेकर ने भी सोशल मीडिया पर कई पोस्ट रिया के समर्थन में डाली थी। सोशल मीडिया पर तो शिबानी ने #ReleaseRhea के साथ रिया का समर्थन करना शुरु कर दिया था। लेकिन शिबानी के रिया को इस तरह सपोर्ट करने पर सुशांत के फैन्स ने गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

रिया चक्रवर्ती और मॉडल-एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर काफी अच्छे दोस्त हैं। जब एनसीबी ने ड्रग्स मामले में रिया को गिफ्तार किया था तो एक्ट्रेस के सपोर्ट में शिबानी और उनकी बहन अनुषा ने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई थी। इसी बीच मीडिया में यह खबरें आ रही हैं कि रिया के सपोर्ट मे जो भी दोनो बहनो ने पोस्ट्स शेयर की थी उन्हें शिबानी और अनुषा ने डिलीट कर दिया है।

खबरों के अनुसार सुशांत के फैन्स ने इन दोनों बहनों को रिया का समर्थन करने पर बहुत नाराजगी दिखाई थी। हालांकि सुशांत के फैन्स कड़ी आलोचना शिबानी और अनुषा की रिया को सपोर्ट करने पर कर रहे है। एनसीबी की पूछताछ में ड्रग्स के सेवन की बात रिया चक्रवर्ती ने कबूल की थी।

उसके बाद से रिया चक्रवर्ती का लगातार सपोर्ट फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड और रिया की दोस्त शिबानी दांडेकर कर रही हैं। फिलहाल जेल में ही रिया हैं। रिया के वकील ने कोर्ट में उनकी जमानत याचिका 2 बार डाली थी जो खारिज हो चुकी है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि रिया की जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट उनके वकील जा रहे हैं।

रिया के समर्थन में शिबानी दांडेकर के अलावा सोनम कपूर, फरहान अख्तर,करीना कपूर, रकुल प्रीत सिंह, नेहा धूपिया, श्वेता बच्चन नंदा, तापसी पन्नू यह बड़े सेलेब्स सामने आए थे और सोशल मीडिया पर सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर की।


Download Android App
Download iOS App



