टीवी जगत के मोस्ट पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। जी टीवी पर आने वाले ये धारावाहिक सालों से दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है और शो से जुड़ी हर जानकारी को जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। टेलीविजन के इस पॉपुलर सीरियल में जल्द ही एक नई एंट्री होने वाली है जिसे सुनकर सब हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन अपनी धुंआधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। मगर अब जल्द ही क्रिकेटर पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य में अपनी एक्टिंग का जादू चलाते नजर आने वाले हैं। कुंडली भाग्य में सृष्टि अरोड़ा के किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी दी है।

अंजुम फकीह ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर शिखर धवन संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। सामने आई तस्वीरों में शिखर पुलिस की वर्दी पहने दिखाई दे रहे हैं और अंजुम ब्लैक कलर के सूट में पहने नजर आ रही हैं। शिखर संग फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘धवन भी और दबंग भी।’ एक्ट्रेस की पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
इसके अलावा शिखर धवन ने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आए वीडियो में पुलिस वाले के अवतार में क्रिकेटर जबरदस्त लग रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में एक गुंडे को शिखर मारते हुए एक्शन हीरो की तरह एंट्री करते हैं। इसके बाद वो दूसरे गुंडे की पिटाई भी करते हैं। बाद में फुल स्टाइल में शिवर धवन एक टेबल पर बैठ जाते हैं।


बता दें कि ये पहली बार नहीं होगा जब शिखर धवन एक्टिंग करते दिखेंगे। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर बॉलीवुड फिल्म डबल एक्सएल में शिखर कैमियो रोल में नजर आएंगे। हालांकि अभी कुंडली भाग्य में एक्टर का रोल कितना होगा। फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App



