शादी की 9वीं एनिवर्सरी पर Shilpa Shetty मालदीव में पति संग इश्क फरमाती आईं नजर

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री Shilpa Shetty और राज कुंदरा की शादी को पूरे नौ साल हो गए हैं। यह कपल इस खास मौके जश्न मालदीव में मना रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री Shilpa Shetty और राज कुंदरा की शादी को पूरे नौ साल हो गए हैं। यह कपल इस खास मौके जश्न मालदीव में मना रहे हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंदरा दोनों ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर मालदीव के हसीन पलों की तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।

हाल ही में Shilpa Shetty ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह स्विमसूट में दिखाई दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस तस्वीर के साथ लिखा है। ”मालदीव के सूरज की धूप का आनंद उठाते हुए…अगर मेरे हाथ में हो तो मैं पूरी जिदंगी यहीं गुजार दूं।

https://www.instagram.com/p/BqciQZvhMQH/?utm_source=ig_embed

मालदीव में दिखा शिल्पा शेट्टी का हॉट अवतार

इन फोटोज में Shilpa Shetty का टोन्ड फिगर भी साफ देखा जा सकता है। इतने सालों में शिल्पा ने खुद को कितना फिट रखा है वह इन तस्वीरों को देख साफ दिखाई देता है। मालदीव में शिल्पा और राज कुंद्रा वॉटर विला में रुके थे जहां से वे समुद्र और मरीन लाइफ को साफ देख सकते थे।

https://www.instagram.com/p/Bqd9MEQBa7A/?utm_source=ig_embed

Shilpa Shetty ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़े दो विडियो पोस्ट किए जिसमें एक आक्टपस रंग बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस चीज ने ऐक्ट्रेस को रोमांच से भर दिया और उन्होंने अंडर वॉटर जाकर भी उसे मोबाइल पर शूट किया।

https://www.instagram.com/p/Bqc1ypPhoh0/?utm_source=ig_embed

Shilpa Shetty के पति राज कुंदरा ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शिल्पा शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ राज कुंदरा ने लिखा हैः ”ताजा हवा, ताजा खान…धरती पर स्वर्ग है मालदीव…” वाकई जिस तरह की तस्वीरें शिल्पा शेट्टी और राज कुंदरा ने पोस्ट की है उससे देखकर तो यह जगह जन्नत ही लगती है।

https://www.instagram.com/p/BqcGdQKguW0/?utm_source=ig_embed

फोटोज में राज कुंदरा और Shilpa Shetty  इश्क फरमाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और राजम कुंदरा की शादी 22 नवंबर 2009 को हुई। और 21 मई 2012 को उन्होंने वियान को जन्म दिया।

 

Desk Team