शादी के बाद बॉलीवुड फिल्मों से दूर रहने वाली शिल्पा अब टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हो चुकी हैं, जल्द ही वह सुपर डांसर चैप्टर-2 में बतौर जज नजर आएंगी। इस शो के दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह विवान को डांसर या अभिनेता के तौर पर देखना पसंद करेंगी तो शिल्पा कहती हैं कि वह अपने सपनों को अपने बेटे पर थोपने में विश्वास नहीं रखतीं।
क्योंकि यह गलत चीज है। उनका मानना है कि वह अपने सपने को बच्चे पर क्यों थोपें? शिल्पा कहती हैैं कि उसे जिसमें रुचि हो वही करने देना चाहिए। उनके बेटे को जिमनास्टिक में रुचि है तो वह विवान को उसके लिए प्रेरित करती हैं।


Download Android App
Download iOS App





